Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lucknow News : सपा नेता पूजा शुक्ला हिरासत में, पूछताछ कर पुलिस ने छोड़ा- यह है पूरा मामला

Lucknow News in Hindi विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया। सपा नेता पूजा शुक्ला ने बताया कि करीब घंटे भर पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें हजरतगंज मड़ियांव इटौंजा और इंदिरानगर थाने ले जाने के नाम पर करीब दो घंटे तक घुमाती रही। पुलिस ने घंटेभर की पूूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया।

By Saurabh ShuklaEdited By: Mohammed AmmarUpdated: Sat, 11 Nov 2023 10:36 PM (IST)
Hero Image
Lucknow News : सपा नेता पूजा शुक्ला हिरासत में, पूछताछ कर पुलिस ने छोड़ा

जागरण संवाददाता, लखनऊ : वेतन वृद्दि को लेकर शुक्रवार को पांचवे दिन भी यूपी-112 की आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारियों का प्रदर्शन ईको गार्डन में छठे दिन शनिवार को भी जारी रहा। वहीं, दोपहर पुलिस ने ईको गार्डन से गौतमपल्ली थाने में दर्ज मुकदमे के मामले में सपा नेता पूजा शुक्ला को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर गोमतीनगर थाने पहुंची।

इस बीच बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं में नवीन धवन उर्फ बंटी, अकील, सोनू कनौजिया समेत तमाम अन्य लोग थाने पहुंचे। विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया। सपा नेता पूजा शुक्ला ने बताया कि करीब घंटे भर पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें हजरतगंज, मड़ियांव, इटौंजा और इंदिरानगर थाने ले जाने के नाम पर करीब दो घंटे तक घुमाती रही।

इसके बाद करीब साढ़े छह बजे छोड़ दिया। दरअसल वेतन वृद्दि को लेकर यूपी-112 की आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारी छह दिन से प्रदर्शन कर रही हैं। पहले महिलाओं ने यूपी-112 के सामने 24 घंटे तक प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें पुलिस ने ईको गार्डन भेज दिया था।

महिलाओं के समर्थन में सपा नेता पूजा शुक्ला समेत अन्य लोग पहुंचे थे। वहीं, पूजा शुक्ला ने लोहिया पथ पर महिलाओं के साथ पोस्टर और बैनर लगा दिए थे। पूजा के खिलाफ इस मामले में गौतमपल्ली थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज हुआ था।

अखिलेश यादव ने कहा जायज मांगों के प्रति भाजपा सरकार का असंवेदनशील रुख :

भाजपा सरकार और प्रशासन ने इन प्रदर्शनकारी लड़कियों की जायज मांगों के प्रति असंवेदनशील रूख अपना रखा है। राज्य सरकार और पुलिस उनके प्रति मानवीय व्यवहार की जगह तानाशाही और धमकाने का रवैया अपनाए हुए है। भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की दुश्मन है। भाजपा अन्याय के प्रति विरोध की हर आवाज को दबाने और कुचलने का काम कर रही है। भाजपा का यह व्यवहार अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। शनिवार शाम पूजा शुक्ला को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद यह बयान सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने जारी किया।