Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

छात्र ही नहीं, अपराधी भी था अनुराग

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : तीन दिन पहले करहल में मौत के घाट उतारा गया अनुराग यादव बीएस

By JagranEdited By: Updated: Sun, 29 Oct 2017 10:13 PM (IST)
Hero Image
छात्र ही नहीं, अपराधी भी था अनुराग

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : तीन दिन पहले करहल में मौत के घाट उतारा गया अनुराग यादव बीएससी का छात्र ही नहीं, शातिर अपराधी भी था। उसने आगरा को अपना ठिकाना बना रखा था। आगरा पुलिस को शातिर की तलाश थी।

करहल क्षेत्र के गांव नगला तार निवासी अनुराग यादव (20) की शुक्रवार शाम गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। करहल के ही नत्थू ¨सह महाविद्यालय में अनुराग बीएससी का छात्र था। पढ़ने में होशियार अनुराग अपने दोस्तों की संगत में अपराधी बन गया। पुलिस ने हत्याकांड की जांच आगे बढ़ाई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इसी वर्ष 27 जुलाई की रात अनुराग अपने साथी कृष्णा यादव(हविलिया थाना कुर्रा), प्रदीप दुबे (दोस्तपुर करहल) और अंकित यादव (¨झगूपुर सैफई) के साथ आगरा में लूट की वारदात को अंजाम देना चाहता था। वहां पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। अनुराग और उसके साथियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फाय¨रग की थी। जवाबी फाय¨रग में कृष्णा यादव और प्रदीप दुबे पैर में गोली लगने से घायल हो गए। एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने तब कृष्णा यादव, प्रदीप दुबे और अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अनुराग चकमा देकर भाग निकला था। पुलिस ने रकाबगंज थाने में मुठभेड़ की रिपोर्ट चारों बदमाशों के खिलाफ लिखाई थी। तभी से पुलिस अनुराग की तलाश कर रही थी।

अनुराग की हत्या की सूचना करहल पुलिस ने रकाबगंज पुलिस को दे दी है। अनुराग की हत्या किसने और क्यों की, परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। करहल में अनुराग की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। इंस्पेक्टर करहल केके तिवारी ने बताया कि जल्द हत्या का राजफाश कर दिया जाएगा।

बॉक्स

इलाके में ओढ़ लिया था शराफत का चोला

आगरा में वारदातों को अंजाम देने वाले अनुराग, अंकित और कृष्णा अपने इलाके में सीधे-साधे थे। यहां उनका कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं था। यहां तक कि इनके खिलाफ कभी मारपीट का मामला भी दर्ज नहीं हुआ। लेकिन इन लोगों ने आगरा को अपने जरायम का अड्डा बना लिया था। तीनों साथियों के मुठभेड़ में गिरफ्तार होने के बाद अनुराग कभी गांव में कभी कहीं और छिपकर रहता था।

आगरा में दर्ज कई मामले

अनुराग यादव के खिलाफ आगरा के रकाबगंज थाने में पुलिस पर हमला और चोरी का माल बरामद होने की रिपोर्ट दर्ज है। जबकि जगदीशपुरा थाने में भी चोरी का एक मामला दर्ज है। सिकंदरा में उसके खिलाफ चोरी का माल बरामद होने की रिपोर्ट है।