Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mainpuri News: स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी पर बरसे बोले, ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह भाजपा लुटा रही देश का खजाना

Mainpuri News सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद माैर्य ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी जबावदेही जनता के प्रति न समझकर उद्योगपतियों के प्रति समझती है। जिसपर प्रकार ईस्ट इंडिया कंपनी देश का पैसा लूटकर इंग्लैंड भेजती थी उसी प्रकार भाजपा अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाकर विदेश भेजने का काम कर रही है। सरकार नौजवानों को रोजगार नहीं दे पा रही है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Mon, 21 Aug 2023 07:55 AM (IST)
Hero Image
Mainpuri News: ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह भाजपा भी लुटा रही देश का खजाना।

मैनपुरी, जागरण टीम। सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिरोजाबाद जाते समय कहा कि प्रदेश सरकार हिटलरशाही के रास्ते पर चल रही हैं। ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह भाजपा सरकार भी देश का खजाना उद्योगपतियों को लुटाकर विदेश भेज रही है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार में महंगाई से आम आदमी परेशान है। रविवार को सपा महासचिव का फिरोजाबाद में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन भाग लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मीठेपुर कट पर पत्रकार वार्ता की।

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे से भटक गई

सपा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे से भटक गई है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों को महत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दलों को जनता के मुद्दों को महत्व देना चाहिए। देश में हिटलरशाही तरीके से लोकतंत्र को कुचलकर शासन करना संभव नहीं है। महासचिव ने कहा कि भाजपा सरकार ने बच्चों के खाने पीने से लेकर पाठ्य सामग्री पर भी जीएसटी लगा दिया है। अब जनता इस सरकार से परेशान हो चुकी है।

इस मौके पर जितेंद्र कुशवाहा, अनिल कुमार, सुधीर यादव, जयप्रकाश शाक्य, श्रेयांश शाक्य, सोनू कुशवाहा, राधामोहन, बलवीर आदि उपस्थित रहे।