Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चोरी के इरादे से शोरूम में घुसा युवक, अंदर सो रहे मालिक की खुल गई नींद, फिर जो हुआ…

मथुरा के फरह में हाईवे पर स्थित होंडा मोटरसाइकिल एजेंसी में 4 बदमाश घुसे। उन्होंने संचालक और परिजनों को पीटा। तीन बदमाश भाग गए लेकिन एक को पकड़ लिया गया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक बदमाश की पहचान महावन थाने के गांव प्रेम नगर सरखंडखेड़ा निवासी महाराज सिंह के रूप में हुई।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 20 Sep 2024 07:47 PM (IST)
Hero Image
घटना रात करीब डेढ़ बजे की है।

जागरण संवाददाता, मथुरा। फरह क्षेत्र में हाईवे पर स्थित होंडा मोटरसाइकिल की एजेंसी में गुरुवार देर रात चार बदमाश घुस गए। एजेंसी संचालक अंदर ही सो रहे थे। बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया और उनको जमकर पीटा। 

शोर सुनकर संचालक के अन्य परिजन दौड़े तो बदमाशों की उनसे जमकर मारपीट हुई। तीन बदमाश मौके से भाग निकले, लेकिन एक को दबोच लिया गया। पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

यह है पूरा मामला

घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। हाईवे पर स्थित एलबी मोटर्स के वर्कशाप की दीवार छोटी है। दीवार के सहारे चार बदमाश एजेंसी में घुस गए। एजेंसी के एक कमरे में संचालक सुनील सो रहे थे। आहट सुनकर वह जागे तो बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। सुनील के साथ जमकर मारपीट की। 

शोरगुल सुनकर एजेंसी के दूसरे हिस्से में सो रहे सुनील के भाई सुमित और अन्य रिश्तेदार दौड़े। तीनों की बदमाशों से जमकर मारपीट हुई। इसी बीच तीन बदमाश मौके से भाग निकले। एक को दबोच लिया गया। 

तीनों ने पकड़े गए बदमाश की पिटाई कर अधमरा कर दिया। रात में ही सूचना पर पुलिस पहुंच गई और बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक बदमाश की पहचान महावन थाने के गांव प्रेम नगर सरखंडखेड़ा निवासी महाराज सिंह के रूप में हुई। तीन अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने बताया कि बाकी बदमाशों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बहुत माल आना है… नोटों के ढेर पर माला फेर रहे अंधे हकीम का वीडियो वायरल, अब पीछे लगी पुलिस

यह भी पढ़ें: स्लीपर कोच के ब्रेक में अचानक उठने लगा धुआं, लोको पायलट ने स्टेशन पर रोक दी एक्सप्रेस ट्रेन; मची अफरा-तफरी