Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mathura News: चांदी कारखाने में गैस लीक होने के बाद लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से लोग दहशत में

क्रवार सुबह हैदर अली अजहर अली निवासी मिलन टाकीज मुकेश वर्मा व नरेश वर्मा निवासी भूतेश्वर यहां काम करने पहुंचे। दोपहर करीब 1.30 बजे गैस लीक होने से अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। अग्निकांड से मुहल्ले में दहशत फैल गई। लोग आग शांत करते उससे पहले ही तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया।

By Jagran News Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Fri, 14 Jun 2024 03:02 PM (IST)
Hero Image
चांदी कारखाने में गैस लीक होने के बाद लगी भीषण आग

जागरण संवाददाता, मथुरा। शहर के मुहल्ला मंडी रामदास की गली रावलिया के एक घर में चांदी का छोटा कारखाना चल रहा था। यहां पांच लोग काम करते हैं। शुक्रवार सुबह हैदर अली, अजहर अली निवासी मिलन टाकीज, मुकेश वर्मा व नरेश वर्मा निवासी भूतेश्वर यहां काम करने पहुंचे।

दोपहर करीब 1.30 बजे गैस लीक होने से अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। अग्निकांड से मुहल्ले में दहशत फैल गई। लोग आग शांत करते उससे पहले ही तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया।

बाद में पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। अग्निकांड में चारों लोग झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सिलेंडर फटने से मकान की दीवारों में दरार आ गई है।