Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pulses Price Hike: दालों के दाम में महंगाई का तड़का, मथुरा में रेट बढ़ने से स्वाद फीका, चावल भी महंगा

Pulses Price Hike सभी दालों में सबसे अधिक दाम अरहर की दाल पर बढ़े। चावल ने भी लगाई उछाल। व्यापारियों ने कहा ट्रांसपोटेशन व वर्षा से फसल खराब होना है मुख्य वजह। इससे पहले टमाटर ने दो सौ रुपये प्रति किलो के दाम छुए थे। रुपये बढ़ने से किचन में महंगाई का झटका लगा है। इससे महिलाएं परेशान हो रही हैं।

By Himanshu HardainyaEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Mon, 25 Sep 2023 07:45 AM (IST)
Hero Image
Pulses Price Hike: सभी दालों में सबसे अधिक दाम अरहर की दाल के बढ़े, चावल भी महंगा

मथुरा, जागरण संवाददाता। मथुरा जिले में सबसे पहले टमाटर की बढ़ती कीमतों ने लोगों को परेशान किया। इसके बाद सब्जियों के भाव में बढ़ोतरी हुई। प्याज ने भी लोगों को खूब रूलाया, अब दालों के दाम भी बढ़ गए हैं। अरहर की दाल में 60 रुपये प्रतिकिलो की तेजी आई है। वहीं काबुली चना, दाल, चावल में की कीमतों में भी 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

एक महीने में अरहर की कीमत में आया सबसे अधिक उछाल

एक महीने में अरहर समेत अन्य दालों की कीमत बढ़ गई हैं। इसका सबसे ज्यादा असर अरहर की दाल पर देखने को मिला है। एक माह में अरहर की दाल के दाम 100 से रुपये से 160 रुपये पहुंच गए। वहीं मूंग व उड़द दाल में 10 रुपये की तेजी आई है।

ये भी पढ़ेंः Radha Soami Satsang Sabha; 'प्रसाद बंट चुका है, अभी मत जाओ और बंटने वाला है', पुलिस पर पथराव के बाद बोले

होटलों में दालों का स्वाद फीका

काबुली चने की कीमतों पर भी 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। महंगी हुई दाल से गरीब परिवार, होटलों की दालों का स्वाद फीका हो गया है। इसका सीधा असर जनता की जेब में पड़ा है। व्यापारियों की मानें तो वर्षा एवं ट्रांसपोटेशन की समस्या से दामों में बढ़ोतरी हुई है। कुछ समय में स्थिति नियंत्रण में हो जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Agra: 'साहब पति रात में मोबाइल में दिखाता है अश्लील फिल्म; सुहागरात से ही करता है ये हरकत, अब सिखाना है सबक'

कितनी हुई बढ़ोतरी-

दाल, कीमत पहले, अब

  • अरहर-100-160
  • उड़द-110-130
  • मूंग-100-110
  • छोले-100-140
  • बेसन-75-90
  • चावल-70-90

एक माह में सबसे अधिक अरहर की दाल के दाम बढ़े हैं। सप्लाई चैन में अड़चन आने से दामों में वृद्धि हुई है। इसका असर सीधा दाल और चावल के दाम पर पड़ा है। - हरीश खंडेलवाल, व्यापारी

दाल और चावल के दाम बढ़ने से जनता पर लगातार महंगाई का प्रहार हो रहा है। अधिक वर्षा होने से ट्रांसपाेटेशन प्रभावित हुआ है और फसल नष्ट हुई है। इससे दाम बढ़े। - राकेश अग्रवाल, व्यापारी