Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vande Bharat Express: इंतजार हुआ खत्म, अब मेरठ-लखनऊ रूट पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस; पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

Vande Bharat Express Update News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअल शुभारंभ किया। यह ट्रेन मेरठ सिटी स्टेशन से रवाना होकर लखनऊ के लिए रवाना हुई। इस मौके पर सांसद अरुण गोविल राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर महापौर हरिकांत अहलूवालिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 31 Aug 2024 02:08 PM (IST)
Hero Image
मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन से लखनऊ वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ का प्रधानमन्त्री का लाइव देखते पर जनप्रतिनिधगण व अधिकारीगण।

जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस संचालन का वर्चुअल शुभारंभ किया। शनिवार को मेरठ सिटी स्टेशन से सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया की उपस्थिति में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हुई।

राज्यसभा सदस्य ने मेरठ-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रधानमंत्री के प्रगतिशील व आत्मनिर्भर भारत के विजन का साक्षात उदाहरण है। प्रधानमंत्री के निर्देशन में देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। स्वदेश में निर्मित भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत उभरते हुए भारत की बुलंद तस्वीर को प्रदर्शित करती है।

सांसद ने कहा, 1971 के बाद अब आया

सांसद अरुण गोविल ने कहा कि स्टेशन 1971 में आया था। उसके बाद अब आया हूं वंदे भारत की सौगात के साथ। कहा, इस ट्रेन से मेरठवासियों का प्रदेश की राजधानी लखनऊ की यात्रा आरामदायक और तेज गति से हो सकेगी।

रेल मंत्री बोले, हर वर्ष 14 किलोमीटर नया ट्रैक का निर्माण

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा देश मे 14 किमी नया ट्रैक प्रति दिन बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारतीय रेल की विकास गाथा पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मेरठ नई क्रति का साक्षी बन रहा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगो मे खुशी की लहर है। नमो भारत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आवागमन के साधन बढ़ने से गरीबों का उत्थान होता है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्लीपर वर्जन आने वाला है। उप्र में रेल के विकास को ऐतिहासिक बताया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े।

दोपहर 12:57 बजे रवाना हुई ट्रेन

ट्रेन में दर्शन एकेडमी, दीवान पब्लिक स्कूल, ऋषभ एकेडमी और लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के 200 विद्यार्थियों समेत 500 गणमान्य लोग नि:श्शुल्क यात्रा कर रहे है। इन विद्यार्थियों को हापुड़ तक सेमी हाईस्पीड ट्रेन में सफर कराया जाएगा। वहां से वापस स्कूल लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।