Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

International Yoga Day 2022: योग के प्रति हर उम्र के लोगों में जोश और उमंग, देखें-मेरठ और आसपास की तस्‍वीरें

International Yoga Day 2022 योग दिवस के मौके पर लोगों की दीवानगी योग के प्रति देखने को मिली। हर उम्र वर्ग के लोगों ने वेस्‍ट यूपी में योग शिविरों में उत्‍साह के साथ भाग लिया। शिविरों में बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद रहे। सब समय से यहां पर पहुंचे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 09:15 AM (IST)
Hero Image
International Yoga Day 2022 आज योग दिवस पर लोगों ने सुबह से योग शिविरों में भाग लिया।

मेरठ, जेएनएन। International Yoga Day 2022 योग दिवस पर मंगलवार को मेरठ और आसपास के जिलों में योग के प्रति लोगों में उत्‍साह और उमंग देखते ही बन रहा था। हर उम्र के लोग योग करने के मैदानों आदि स्‍थानों पर सुबह ही पहुंच गए और योग शिविरों में भाग लिया।

कई स्‍थानों पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने योग शिविरों को संबोधित किया। मेरठ में सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि ऐतिहासिक व क्रांति धरा हस्तिनापुर को नमन करते हुए कहा कि योग को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का काम हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाने का काम किया है।

सहारनपुर में भी बड़ा आयोजन

सहारनपुर में मानवता के लिए योग थीम पर मनाए जा रहे 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। स्कूल कॉलेजों के शिक्षक राज्य कर्मचारी स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचते रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला कल्याण बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य थीं। महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने योग दिवस कार्यक्रम में दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर द्वारा मुख्य अतिथि को बुके भेंट किए गए।

इस दौरान मंडलायुक्त लोकेश एम आईजी प्रीतिंदर पाल सिंह नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सहित अनेक अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा आप और हम आज सब योग से जुड़ रहे हैं। योग दिवस हमारे जीवन में लगातार आता रहे और सभी को खुशियां मिलती रहे हमें मानवता के लिए योग थीम पर मनाए जा रहे योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर स्वयं को धन्य बनाना है।

मेरठ की ऐतिहासिक धरा हस्तिनापुर से बही योग की गंगा

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को ऐतिहासिक हस्तिनापुर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान से मंगलवार को योग की गंगा बही। वृहद्ध स्तर पर योग शिविर में केंद्रीय एव प्रदेश के मंत्री शामिल हुए और जनपदभर से जुटे आमजन और स्कूली बच्चों के साथ के साथ प्राणयाम व आसन किए और महर्षियों की पुरातन योग पद्धति को जीवन में अपनाने पर बल दिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को देशभर में 75 स्थानों में से एक हस्तिनापुर की एतिहासिक धरा को भी चुना गया। जबकि सूबे में छह स्थानों में से भी एक है। मंगलवार अलसुबह असेंबली कार्यक्रम से योगाभ्यास की शुरूआत हुई।

योग की सभी क्रियाएं कराई

ट्रेनर द्वारा केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति नाथ पारस, उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ योग की सभी क्रियाएं कराई और उनके बारे में बताया। किस से किस रोग दूर होता है। कार्यक्रम आगे बढ़ा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण को सभी ने सुना। उसके बाद सात बजे योगाभ्यास आरंभ हुआ।

उष्ट्रासन, पदमासन समेत कराई योग क्रियाएं

विशाल योग शिविर में योग शिक्षक ने उष्ट्रासन, गोमुखासन, ब्रजासन, धनुरासन, नावासन आदि आसन कराए और बताया कि उष्ट्रासन करने सर्वाइकल एवं स्लिप डिस्क का दोष दूर होता है। सभी अंगों के रक्त संचार के साथ साथ गुर्दे पेट के सभी अंग सक्रिय हो जाते हैं और फेफड़ों में श्वांस लेने की क्षमता बढ़ती है। गोमुखासन करने से शरीर की नाड़ी संस्थान की दुर्बलता दूर होती है। जंघा, पिंडली, सीवनी नाड़ी, गला, कंधा व हृदय आदि के रोग दूर होते हैं। सर्वागासन से हमारे शरीर के सभी अंगों को क्रियाशील बनाता है। इसके करने से मस्तिष्क शुद्ध रक्त से सहज ही पोषित होता है।