Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Oscar winner Smile Pinki : बेघर हो जाएंगी ऑस्कर विजेता स्माइल पिंकी, एक नोटिस ने बढ़ाई हलचल

बच्चों के कटे होंठ को लेकर उनके जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म स्माइल पिंकी में मुख्य भूमिका निभाने वाली पिंकी के रामपुर ढबही गांव में वन विभाग का नोटिस पहुंचने से हलचल मची है। अहरौरा में पिंकी के पिता राजेंद्र सोनकर सहित 28 लोगों को कब्जा हटाने का नोटिस दिया गया है। स्माइल पिंकी फिल्म को 2009 में ऑस्कर अवार्ड मिला था।

By Jagran NewsEdited By: Shivam YadavUpdated: Fri, 29 Sep 2023 03:56 PM (IST)
Hero Image
स्माइल पिंकी फिल्म को 2009 में ऑस्कर अवार्ड मिला था।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। बच्चों के कटे होंठ को लेकर उनके जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म स्माइल पिंकी में मुख्य भूमिका निभाने वाली पिंकी के रामपुर ढबही गांव में वन विभाग का नोटिस पहुंचने से हलचल मची है। 

अहरौरा में पिंकी के पिता राजेंद्र सोनकर सहित 28 लोगों को कब्जा हटाने का नोटिस दिया गया है। स्माइल पिंकी फिल्म को 2009 में ऑस्कर अवार्ड मिला था। तभी से रामपुर ढबही गांव की पिंकी की शोहरत बुलंदी पर पहुंच गई। 

गुमनामी के अंधेरे में गुजर-बसर

पिंकी 2013 में लंदन में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सिक्का उछाल कर टॉस कराने पहुंची थीं। इस प्रसिद्धि के बावजूद पिंकी का परिवार गुमनामी के अंधेरे में जीवन गुजर-बसर को मजबूर है। 

यह भी पढ़ें: लारेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गैंग को असलहा सप्लाई करता था शशांक, दोस्तों को बताता था अंबाला में करता है नौकरी

अधिकारियों ने कहा…

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रामपुर ढबही गांव में गाटा संख्या 966 वन भूमि है। इस पर 28 लोगों ने अतिक्रमण किया है। इसे खाली कराने के लिए नोटिस दी गई है। 

नहीं बचेगा रहने के लिए घर

स्माइल पिंकी के पिता राजेंद्र सोनकर ने बताया कि 25 वर्षों से अधिक समय से वह वहीं पर रह रहें हैं। अब उनसे उनका घर खाली कराने के लिए कहा जा रहा है। घर से बेदखल होने पर उन्हें रहने के लिए कोई घर नहीं है।

यह भी पढ़ें: अनुमान नहीं, आंकड़े देख वेंटिलेटर से हटाए जाएंगे मरीज; BRD मेडिकल कॉलेज में किया गया अध्ययन