Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी के इस जिले में हो सकता है मुंबई के घाटकोपर इलाके जैसा हादसा, कभी भी गिर सकते हैं बिना इजाजत लगाए गए होर्डिंग्स

तमाम चौराहे से लेकर तिराहे और अन्य स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स दिखाई दे देंगे जो कभी भी गिर सकते हैं। इसके लिए पालिका की ओर से कोई अनुमति नहीं ली गई। ऐसे में बिना अनुमति होर्डिंग्स कभी भी गिर सकते हैं और मुंबई की तरह यहां भी हादसा हो सकता है। नगर में कई स्थानों पर तो लोगों ने स्ट्रीट लाइटों के खंभों व सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगा चुके...

By milan kr gupta Edited By: Riya Pandey Updated: Sun, 19 May 2024 05:22 PM (IST)
Hero Image
बिना अनुमति के नगर में कई स्थानों पर लगाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग्स

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत होने के बाद भी जिले में अब तक नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई सुध नहीं ली गई। ऐसे में तमाम चौराहे से लेकर तिराहे और अन्य स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स दिखाई दे देंगे जो कभी भी गिर सकते हैं।

इसके लिए पालिका की ओर से कोई अनुमति नहीं ली गई। ऐसे में बिना अनुमति होर्डिंग्स कभी भी गिर सकते हैं और मुंबई की तरह यहां भी हादसा हो सकता है।

नगर पालिका की ओर से नहीं है अनुमति

नगर में कई स्थानों पर तो लोगों ने स्ट्रीट लाइटों के खंभों व सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगा चुके हैं, लेकिन इनकी नगर पालिका की तरफ से कोई अनुमति नहीं है।

नगर पालिका के अधिकारियों की माने तो कोई भी होर्डिंग्स लगाने से पहले पालिका की अनुमति लेना जरूरी है, इसके अलावा होर्डिंग्स लगाने वाले को मजबूती का प्रमाण पत्र भी देना होता है लेकिन बहुत कम लोग पहुंचे जिन्होंने होर्डिंग्स लगाने के लिए अनुमति लेने का प्रयास किया। ज्यादातर लोगों ने बिना अनुमति के ही होर्डिंग्स लगा लिए।

पालिका के अधिकारियों की बात करें तो नगर पालिका ने पूरे शहर में 25 स्थान निर्धारित किए हैं, लेकिन इस समय इन स्थानों पर होर्डिंग लगाने के लिए किसी भी एजेंसी को टेंडर नहीं दिया गया है।

कई बार हटवाने के बाद दोबारा जस का तस हुआ मामला

कई बार तो स्ट्रीट लाइटों के खंभों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी बिना किसी अनुमति के लगाए गए होर्डिंग को अतिक्रमण हटाने वाली नगर पालिका की टीम ने हटवाया लेकिन फिर मामला जस का तस हो गया। ऐसे में यह होर्डिंग्स कभी भी गिर सकते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि होर्डिंग्स लगाने वालों की तरफ से न तो अनुमति ली गई और न ही मजबूती प्रमाण पत्र पालिका को दिया गया।

यही हाल रहा तो मुंबई के घाटकोपर इलाके जैसी घटना जनपद में भी घट सकती है। ऐसा केवल मुख्य शहर में ही नहीं, बल्कि चुनार, अहरौरा पालिका क्षेत्र के साथ ही कछवां नगर पंचायत क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। यहां भी बिना अनुमति के बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं।

मीरजापुर कर निर्धारण अधिकारी अरविंद कुमार के अनुसार, नगर में 25 स्थानों पर ही होर्डिंग्स लगाने के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। कोई भी होर्डिंग्स लगाता है तो वह पालिका से अनुमति लेने के साथ मजबूती प्रमाण पत्र देता है ताकि कोई हादसा न हो। इसके लिए जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Mirzapur News: नगर पालिका की अनूठी पहल, कचरे को बदला कला में; कोलकाता की तरह ही बनाया गया 'टायर' पार्क