Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics: नुजूल की भूमि बताकर सपा कार्यालय पर कार्रवाई की आशंका; मुरादाबाद डीएम से मिलने पहुंचे सपाई

Samajwadi Party Moradabad Update News सपा कार्यालय खाली कराने की आशंका पर जिलाधिकारी से मिले सपा नेता। सपा कार्यालय 1994 से सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक वाली रोड पर कोठी नंबर-चार में संचालित हो रहा है। इसकी जांच पड़ताल में पता चला कि नियमों के विरुद्ध इस भूमि को आवंटित किया गया था। इसके कब्जेदारों की भी मृत्यु हो चुकी है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 04 Sep 2024 08:46 AM (IST)
Hero Image
सपा कार्यालय खाली कराने की आशंका पर जिलाधिकारी से मिले सपा नेता

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय के नुजूल की भूमि पर बने होने के कारण नगर निगम उस पर कब्जा लेने की तैयारी में है। इसके लिए नगर निगम की ओर से नोटिस भेजने का दावा किया गया है। इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विधायकों और अन्य पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की।

जिलाधिकारी से मिलकर सपा पदाधिकारियों ने अपना पक्ष रखा। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह बताया कि सिविल लाइंस चक्कर की मिलक की कोठी नंबर चार विधिक रूप से आवंटित है। उसका किराया भी समय-समय पर नगर निगम को जमा कराया जाता रहा है। इसमें वर्षों से समाजवादी पार्टी का कार्यालय संचालित है।

सपा जिलाध्यक्ष ने डीएम से कहा, कि सुनने में आया है कि नगर निगम इसे नुजूल की भूमि बताकर कार्रवाई की बात कर रहा है। इस संंबंध में उन्हें नगर निगम की ओर से विधिक जानकारी भी नहीं दी गई है। अगर कार्यालय पर कार्रवाई की जाती है तो यह पूरी तरह से अवैधानिक होगी।

डीएम से मिले ये नेता

जिलाधिकारी से मिलने वालों में कांठ विधायक कमाल अख्तर, नवाब जान खान विधायक ठाकुरद्वारा, मोहम्मद फहीम विधायक बिलारी, हाजी नासिर कुरैशी विधायक देहात, डा. एसटी हसन पूर्व सांसद, हाजी यूसुफ अंसारी पूर्व विधायक, हाजी रिजवान पूर्व विधायक कुंदरकी शामिल रहे। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ेंः कौन हैं बबीता चौहान जो अपर्णा यादव को पीछे छोड़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं, पढ़िए उनके बारे में

ये भी पढ़ेंः UP Politics: पूर्व मंत्री अवध पाल सिंह यादव को तगड़ा झटका, भ्रष्टाचार का मुकदमा चलेगा, निरस्त हुई अंतिम रिपोर्ट

यह है मामला

नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत शहर में लगातार कार्रवाई चल रही है। पिछले दिनों नुजूल की भूमि पर बने टाइटस स्कूल को नगर निगम में खाली कराकर भूमि पर कब्जा वापस ले लिया था। इसी प्रकार की अन्य भूमि को खाली कराने के लिए सूची तैयार की गई।

इस संदर्भ में नगर नगर आयुक्त ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। इसके अनुसार समाजवादी पार्टी कार्यालय को नुजूल की भूमि पर बना हुआ है। नगर निगम इस भूमि से कब्जा हटाने जा रहा है। पत्र में जिलाधिकारी पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि समाजवादी पार्टी कार्यालय को खाली कराया जा सके।