Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CM Yogi आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस को बताया देश का मॉडल, कहा- सुदृढ़ कानून व्यवस्था से UP बना आदर्श

CM Yogi Adityanath In Moradabad मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में पुलिस अकादमी में दीक्षा परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने प्रशिक्षण के दौरान जो अनुशासन का प्रदर्शन किया वह सराहनीय है। दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल का हिस्सा बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने परिश्रम और लगन से सफलता से पूरा किया।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 02 Sep 2024 03:57 PM (IST)
Hero Image
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में पुलिस परेड में भाग लिया।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डा. भीम राव आंबेडकर पुलिस अकादमी में दीक्षा परेड की सलामी ली। परेड की कमांड उदित नारायण पालीवाल ने की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वांग सर्वोत्तम प्रखर पांडेय, इंडोर सर्वोत्तम आकांक्षा पांडेय, आउट डोर सर्वोत्तम उदित नारायण पालीवाल को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि आपने प्रशिक्षण के दौरान जो अनुशासन का प्रदर्शन किया वह सराहनीय है। दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल का हिस्सा बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने परिश्रम और लगन से सफलता से पूरा किया। मुझे बताया गया कि प्रशिक्षण के दौरान, कानून व्यवस्था, विधि विज्ञान, फोरेंसिक, तीन नए कानून का प्रशिक्षण दिया गया।

स्मार्ट पुलिसिंग की संकल्पना पीएम ने दी है

सीएम ने कहा, कि प्रशिक्षण के दौरान जितना पसीना बहेगा उससे सेवा के दौरान उतना कम खून बहाने की स्थिति रहेगी। प्रधानमंत्री ने स्मार्ट पुलिसिंग की संकल्पना दी है, उसके अनुसार अलर्ट हो, रिलायबल हो, टेक्नो सेवी, सक्षम हो, संवेदनशील हो। व्यवस्था में सुधार करते हुए लखनऊ में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेंसिक साइंस की स्थापना की गई है, ताकि अपराध की जांच स्पष्ट और कम समय में हो।

सुदृढ़ कानून व्यवस्था प्राथमिकता

सीएम ने कहा, कि आपको सेवा के दौरान कठोरता और विनम्रता का समन्वय स्थापित करना है। आपकी यूनिफॉर्म को देखकर जनता में सुरक्षा और विश्वास का भाव जागना चाहिए। संवेदनशील पुलिस अधिकारी अपनी कर्तव्य निष्ठा से अपनी अलग छवि बना सकता है। सुदृढ़ कानून व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इसलिए कई नीतिगत बदलाव किए गए। पुलिस सुधार किया गया।

अभी और 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

सीएम ने कहा, कि सात सालों में एक लाख 60 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती की गई। अभी 60 हजार से अधिक पदों के लिए पुलिस भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। ट्रेनिंग की क्षमता तीन गुना तक बढ़ाई गई है। पुलिस व्यवस्था के बेहतर बनाने का परिणाम है कि सात सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ। आज प्रदेश सुशासन का मॉडल बना है। आज ये 74 पुलिस उपाधीक्षक पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इसमें 18 बेटियां पुलिस बल का हिस्सा बनी हैं। उनके अभिभावकों को बधाई।