Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Noida Crime: अपहरण कर किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, 12 घंटे घर लौटी पीड़िता ने बताई दर्दनाक कहानी

Noida Crime News नोएडा में एक 15 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और आरोपी दोनों ही पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के रहने वाले हैं। दोनों एक ही बिल्डिंग में किराए पर रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

By Munish Kumar Sharma Edited By: Geetarjun Updated: Thu, 26 Sep 2024 01:26 AM (IST)
Hero Image
अपहरण कर किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी का एक युवक अपहरण कर ले गया और किशोरी के साथ आरोपित युवक ने दुष्कर्म किया। करीब 12 घंटे बाद किशोरी घर लौटी और स्वजन को जानकारी दी। स्वजन ने आरोपित युवक के खिलाफ बुधवार को थाने में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किशोरी के स्वजन ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी मंगलवार को घर पर थी। सुबह बेटी को उनकी बिल्डिंग में ही रहने वाला युवक सुबह नौ बजे जबरन उठा ले गया। दिनभर बेटी घर पर नहीं लौटी।

आसपास खोजने पर भी बच्ची का कोई पता नहीं चला। देर रात को बेटी घर पर लौटी और रोते बिलखते हुए उसने बताया कि आरोपित युवक उसको जबरन अपने साथ ले गया था। आरोपित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के मना करने पर भी आरोपित नहीं माना।

आरोप है कि आरोपित बेटी पर गंदी नजर रखता था। अब मौका पाकर आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया। स्वजन ने थाने जाकर पुलिस को आरोपित की करतूत के बारे में बताया और पुलिस को लिखित शिकायत दी।

कूच बिहार के रहने वाले दोनों

आरोपित और पीड़िता दोनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल कूच बिहार के रहने वाले हैं। वह थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहते हैं। काफी समय से दोनों एक ही बिल्डिंग में ही रह रहे हैं। वहीं मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा हुआ है। इसको देखते हुए पुलिस ने भी पूरी तरह से सतर्कता बरती, लेकिन पुलिस ने दोनेां के एक ही समुदाय से होने का हवाला दिया।

डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित की पहचान आकाश के रूप में हुई है। दोनों विशेष समुदाय की हैं।