Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ravi Kana: जिस जेल में कभी बंद था मुख्तार अंसारी, अब उसी में भेजा जाएगा स्क्रैप माफिया रवि काना

Scrap mafia Ravi Kana स्क्रैप माफिया रवि काना को जल्द ही बांदा जेल में स्थानांतरित किया जाएगा। वर्तमान में वह लुक्सर जेल में बंद है। रवि काना पर सामूहिक दुष्कर्म और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वह 2023 से फरार था और हाल ही में थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसकी 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति और 200 से अधिक वाहन जब्त किए हैं।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 24 Aug 2024 12:31 PM (IST)
Hero Image
Noida News: स्क्रैप माफिया रवि काना को बांदा जेल में किया जाएगा शिफ्ट। फाइल फोटो

 जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सरिया व स्क्रैप माफिया रवि काना (Ravi Kana) का नया ठिकाना बांदा जेल होगा। जल्द ही उसे बांदा जेल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। जेल प्रशासन द्वारा शासनादेश का इंतजार किया जा रहा है। 23 अप्रैल 2024 को स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी महिला साथी काजल झा को थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया था।

महिला साथी काजल झा जमानत पर बाहर

जिसके बाद से वह लुक्सर जेल में बंद है। हालांकि उसकी महिला साथी काजल झा जमानत पर बाहर है। उसकी पत्नी समेत चार सदस्यों को भी जमानत मिल चुकी है। ज्ञात हो कि रवि काना पर 30 दिसंबर 2023 को सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था।

रवि काना की दो सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

इससे एक दिन बाद ही गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद ही रवि काना अपनी सहयोगी के साथ विदेश भाग गया था। पुलिस अब तक रवि काना की दो सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति को जब्त कर चुकी है, इसके साथ ही पुलिस ने दो सौ से अधिक वाहनों को जब्त किया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस (Noida Police) रिमांड पर लिए जाने के दौरान रवि काना ने अपनी जान को खतरा बताया था। माना जा रहा है कि सुरक्षा के चलते उसे बांदा जेल शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। स्थानीय अदालत के साथ हाईकोर्ट से रवि काना की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: दरोगा पर चढ़ाई जेड ब्लैक कार, यातायात नियमों की भी उड़ाई धज्जियां; खाकी को चकमा देकर फरार हुए आरोपित