Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News : अपने थाने के ही पुलिसकर्मियों से भिड़ गया चौकीदार, सिपाही की फाड़ दी वर्दी- लड़ाई की सूचना पर गई थी पुलिस

Pratapgarh News शिकायत के बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने कार्य बंद करवा दिया था। इसके बाद रविवार को फिर वह जबरन विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करवाने लगा। इस पर राकेश व उनके परिवार के लोगों ने विरोध किया। इस दौरान एक सिपाही की वर्दी भी फट गई। अंतू सरैंया निवासी उमाकांत शुक्ल थाने का चौकीदार है। पड़ोसी राकेश शुक्ल से जमीन का विवाद चल रहा है।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 25 Aug 2024 09:09 PM (IST)
Hero Image
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। दो पक्षों में जमीन के विवाद को सुलझाने, विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकने गई अंतू थाने की पुलिस से उसी थाने का चौकीदार परिवार समेत भिड़ गया। हिरासत में लिए जाने पर पुलिस से हाथापाई की। इस दौरान एक सिपाही की वर्दी भी फट गई। अंतू सरैंया निवासी उमाकांत शुक्ल थाने का चौकीदार है। उसका पड़ोसी राकेश शुक्ल से जमीन का विवाद अरसे से चल रहा है।

विवादित जमीन पर निर्माण करा रहा था चौकीदार

विवादित जमीन पर उमाकांत एक सप्ताह पहले निर्माण कार्य करवा रहा था। शिकायत के बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने कार्य बंद करवा दिया था। इसके बाद रविवार को फिर वह जबरन विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करवाने लगा। इस पर राकेश व उनके परिवार के लोगों ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्ष मारपीट करने पर आमादा हो गए। सूचना पर एसओ जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उमाकांत के परिवार के लोग पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान उमाकांत व उसके परिवार के लोग पुलिस टीम से हाथपाई करते हुए पुलिस की वर्दी फाड़ दिए। इस मामले में देर शाम थानाध्यक्ष ने उमाकांत, उसके बेटे राघवेंद्र शुक्ल, बेटी कुसुम व दीप्ति के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : Lucknow Property Rates : लखनऊ में अवैध प्लाॅटिंग पर अब कसेगा शिकंजा, जिला पंचायत ने ले लिया बढ़ा फैसला- होने जा रही है कार्रवाई