Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फूलपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रयागराज में बोले असीम अरुण, 'सपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला था भाजपा ने लगाया अंकुश'

फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा नेता असीम अरुण ने समरसता सम्मेलन में सपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है और अपराधियों का सफाया किया है। भाजपा सरकार दलितों और पिछड़ों को सबसे अधिक योजनाओं का लाभ दे रही है। भाजपा सरकार बंटवारे की राजनीति नहीं बल्कि जोड़ने की बात करती है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Mon, 23 Sep 2024 05:28 PM (IST)
Hero Image
फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए संबोधन करते राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण। फोटो- एक्‍स (asim_arun)

 जागरण संवाददाता, प्रयागराज। फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के तहत भाजपा ने सोमवार को समरसता सम्मेलन का आयोजन किया। आर्यन गेस्ट हाउस वीरभानपुर में आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। अपराधी मनबढ़ थे। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाकर अपराधियों का सफाया किया है। भाजपा सरकार दलित व पिछड़ों को सबसे अधिक योजनाओं का लाभ देकर आगे बढ़ा रही है। भाजपा सरकार बंटवारे की राजनीति नहीं, बल्कि जोड़ने की बात करती है।

कहा कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में आरक्षण को समाप्त करने की बात कही है, जबकि भाजपा उसे हर स्तर पर कायम रखेगी। दूसरी सरकारों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर न्याय नहीं मिलता था। भाजपा सरकार में त्वरित कार्रवाई कर दोषी को दंडित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-सांसद रवि किशन ने गोरखपुर के विकास पर खुलकर की बात, बोले- प्रदेश व केंद्र के बीच सेतु बन कर रहा काम

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि भाजपा एमएसएमई योजना के तहत लोगों को रोजगार देना चाहती है। जिससे सभी अपने उद्योग धंधे लगाकर समृद्धिशाली व स्वावलंबी बने। अनुसूचित जाति के लिए इसमें विशेष व्यवस्था एवं सब्सिडी सरकार की तरफ से दी गई है ताकि वे अपना व्यवसाय करते हुए आर्थिक रूप से मजबूत हों।

इसे भी पढ़ें-पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए यहां पिंडदान नहीं, 'शिवलिंग' करते हैं दान

पूर्व सांसद केशरीदेवी पटेल ने कहा भाजपा सरकार अनुसूचित जाति के साथ वनवासी लोगों के लिए विशेष योजनाएं चलाकर उनके जीवन स्तर सुधारने में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।