Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कागज दिखाकर विरोध करते रह गए दुकानदार, बुलडोजर ने गरजते हुए गिरा दीं दर्जनों दुकानें

प्रयागराज में नगर निगम ने सरोजनी नायडू मार्ग पर 24 पक्की दुकानों को ध्वस्त कर दिया। दुकानदारों ने विरोध किया लेकिन नगर निगम ने कोर्ट में लंबित मामले के बावजूद ध्वस्तीकरण किया। यह कार्रवाई महाकुंभ के लिए 40 सड़कों के चौड़ीकरण के तहत की गई। दुकानदारों को वेंडिंग जोन में 2x2 मीटर की दुकानें आवंटित की जाएंगी। नगर निगम ने तीन माह पहले दुकानें खाली करने का नोटिस दिया था।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Mon, 23 Sep 2024 08:04 PM (IST)
Hero Image
एजी ऑफिस के पास अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची नगर निगम की टीम।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सरोजनी नायडू मार्ग पर बनी 24 पक्की दुकानों में से 22 दुकानों को नगर निगम ने सोमवार को ढहा दिया गया। सभी दुकानों का निर्माण नगर निगम की ओर से तीन से चार दशक पहले बनाया गया था। दो दुकानें पीडीए की हैं, इसे मंगलवार को ढहाया जा सकता है। 

सुबह 11 बजे से दुकानों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई और 2.15 मिनट समाप्त हुई। तीन बुलडोजर लगाकर दुकानों को ढहाया गया। ध्वस्तीकरण के पहले दुकानदारों ने यह कहते हुए विरोध शुरू कर दिया कि मामला कोर्ट में लंबित है जब निर्णय हो जाए तभी ध्वस्तीकरण किया जाए। 

इस दौरान नगर निगम प्रवर्तन दल के बीच एक घंटे से अधिक समय तक नोकझोंक हुई। कई वकील भी दुकानदारों के समर्थन में ध्वस्तीकरण का विरोध करने मौके पर पहुंचे हुए थे। 

मामले की सूचना अपर नगर आयुक्त अरविंद राय मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की पड़ताल की, उसके बाद ध्वस्तीकरण शुरू हो गया। तीन घंटे से अधिक समय तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

40 सड़कों में से एक है सरोजनी नायडू मार्ग

महाकुंभ के लिए 40 सड़कों का चौड़ीकरण पीडीए की ओर से किया जा रहा है। उन्हीं सड़कों में एक है, सरोजनी नायडू मार्ग भी है। इस मार्ग को शहर की चुनिंदा सड़कों की तरह संवारने की योजना बनाई गई है। 

सड़क के चारों तरफ पौधारोपण के साथ आकर्षक बागवानी भी तैयार की जा रही है। नगर निगम की ओर से तीन दशक पहले बनाई गई दुकानों के कारण कार्य प्रभावित हो रहा था। 

तीन महीने पहले दिया गया था नोटिस

दुकानों को खाली करने का नोटिस निगम की ओर से तीन माह पहले दिया गया था। दुकानों पर नोटिस चस्पा किया गया था। उसके बावजूद दुकानों को नहीं खाली किया गया। 

सोमवार को नगर निगम प्रवर्तन दल के कर्नल दिनेश तनवर की अगुवाई में निगम की टीम दुकानों को ढहाने पहुंची। सबसे पहले बोर्ड ऑफिस के सामने की पक्की दुकान को ढहाया गया। 

कर्नल दिनेश तनवर ने बताया कि मामला दुकानों का मामला कोर्ट में पहुंचने के कारण 2016 से निगम दुकानदारों से किराया भी नहीं वसूल रहा था।

वेंडिंग जोन में दुकान देने की तैयारी

नगर निगम की ओर से एजी ऑफिस के पास वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी की गई है। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने बताया कि जिनकी दुकान तोड़ी गई है उन्हें वेंडिंग जोन में दो मीटर लंबी और दो मीटर चौड़ी दुकान आवंटित की जाएगी। 

ध्वस्तीकरण के दौरान कई दुकानदारों को सादे कागज में लिखकर दूसरे स्थान पर दुकान आवंटित करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: बीवी और गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिए 76 लाख रुपये के मोबाइल, पुलिस ने घनघनाया फोन तो उड़ गई नींद!

यह भी पढ़ें: तिरुपति के लड्डू में चर्बी विवाद पर क्या है डिंपल यादव की राय? सपा सांसद ने दी निजी प्रतिक्रिया