Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रामपुर में दर्दनाक हादसा, एलपीजी गैस भरते वक्त लगी कार में आग; चार बच्चे समेत सात लोग गंभीर रूप से झुलसे

Rampur News उत्तर प्रदेश के रामपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक गाड़ी में एलपीजी सिलेंडर से गैस डालते हुए आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में बच्चों समेत कई लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। इको कार में एलपीजी सिलेंडर से गैस डालते समय आग लग गई। आग लगने पर इको में बैठे चार बच्चों समेत 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Updated: Tue, 26 Mar 2024 04:11 PM (IST)
Hero Image
एलपीजी गैस भरते वक्त लगी कार में आग; चार बच्चे समेत सात लोग गंभीर रूप से झुलसे

जागरण संवाददाता, रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक गाड़ी में एलपीजी सिलेंडर से गैस डालते हुए आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में बच्चों समेत कई लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं।

इको कार में एलपीजी सिलेंडर से गैस डालते समय आग लग गई। आग लगने पर इको में बैठे चार बच्चों समेत 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया।

नगर के सरकारी अस्पताल से घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बता दें कि घटना मंगलवार को रौरा कला बाईपास पर दोपहर 2:30 बजे हुई।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है...