Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics : आजम के रामपुर में सपा में घमासान, निष्कासित नेता ने खोला जिला कार्यालय

पार्टी की ओर से किसी को जिलाध्यक्ष घोषित नहीं किया गया है। गोयल ही कार्य देख रहे हैं। उन्होंने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया है। सपा का जिला कार्यालय शिक्षा विभाग से लीज पर लिए भवन में स्थित था। नवंबर 2023 में शासन स्तर से लीज खत्म होने पर जिला प्रशासन ने इस भवन को खाली करा लिया था।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 04 Feb 2024 01:49 AM (IST)
Hero Image
UP Politics : आजम के रामपुर में सपा में घमासान, निष्कासित नेता ने खोला जिला कार्यालय

जागरण संवाददाता, रामपुर : सपा महासचिव आजम खां के जेल जाने के बाद पार्टी में भी घमासान शुरू हो गया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना ने अपने स्तर पर जिला कार्यालय खोल लिया है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए पत्र लिखा है। मशकूर को निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल पार्टी से कई माह पहले निष्कासित कर चुके हैं।

पार्टी की ओर से किसी को जिलाध्यक्ष घोषित नहीं किया गया है। गोयल ही कार्य देख रहे हैं। उन्होंने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया है। सपा का जिला कार्यालय शिक्षा विभाग से लीज पर लिए भवन में स्थित था। नवंबर, 2023 में शासन स्तर से लीज खत्म होने पर जिला प्रशासन ने इस भवन को खाली करा लिया था।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल से अपने आवास पर ही कार्यालय बनाने की घोषणा की थी। वह पार्टी का काम वहीं से निपटा भी रहे थे। इसी दौरान आजम खां को एक मामले में सजा हो गई और वे जेल चले गए। गोयल आजम के करीबी माने जाते हैं। उनके कहने पर ही मशकूर अहमद मुन्ना को निष्कासित किया गया था।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना ने खुद को समाजवादी पार्टी का वफादार कार्यकर्ता बताते हुए पार्टी कार्यालय खोल लिया है। जिला कार्यालय का बोर्ड भी लगा दिया है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उन्होंने पार्टी के लिए बहुत संघर्ष किया है।

कार्यकर्ताओं की सुनने वाला कोई नहीं है और न ही पार्टी का पदाधिकारी शासन-प्रशासन का सामना करने को तैयार है। पार्टी का जिला कार्यालय तक नहीं है। ऐसे में मैंने सिविल लाइन में पार्टी का कार्यालय खोला है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी उन्होंने पत्र लिखकर कहा है कि आप इस कार्यालय का विधिवत उद्घाटन करने के लिए रामपुर आएं। इससे कार्यकर्ताओं को बेहद खुशी होगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।