Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'भगवान को लाने वाला कोई नहीं...' कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने राम को लेकर क्‍या कहा ऐसा क‍ि हो रही चर्चा?

इमरान मसूद ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि हम सब हज़रत आदम अलैहिस्सलाम की औलाद हैं पूरा विश्व वासुदेव कुटुम्बकम यानी पूरा विश्व एक परिवार है। पूरी मानव जाति एक ऊर्जा से उत्पन्न हुई है। परमात्मा एक है जब समुंद्र एक है तो उसकी बूंद अलग-अलग कैसे हो गई। उन्होंने कहा इस देश के कण-कण में राम बसते हैं तो इनके अस्तित्व को कैसे नकार सकते हैं।

By Brijmohan Moga Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 12 Jan 2024 07:33 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा- राम सभी की आस्था के प्रतीक हैं।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि राम सभी की आस्था के प्रतीक हैं। किसी चर्चा का विषय नहीं हैं। सबकी उत्पत्ति एक ऊर्जा से हुई है, पूरा विश्व एक परिवार है फिर अलग-अलग कैसे हुए। हजरत साहब ने राम को इमाम ए हिंद कहा है। ऐसे में आस्था पर सवाल क्यों, भगवान को लाने वाला कोई नहीं, भगवान ही सभी को लाते हैं। भगवान एक हैं, सभी के मानने का तरीका अलग-अलग है।

पूर्व विधायक इमरान मसूद ने शुक्रवार को मीडिया को दिए बयान में कहा कि हम सब हज़रत आदम अलैहिस्सलाम की औलाद हैं, पूरा विश्व वासुदेव कुटुम्बकम यानी पूरा विश्व एक परिवार है। पूरी मानव जाति एक ऊर्जा से उत्पन्न हुई है। परमात्मा एक है, जब समुंद्र एक है तो उसकी बूंद अलग-अलग कैसे हो गई। उन्होंने कहा इस देश के कण-कण में राम बसते हैं, तो इनके अस्तित्व को कैसे नकार सकते हैं।

हजरत अल्‍लामा इकबाल का हवाला देकर कही ये बात 

इमरान मसूद ने हजरत अल्लामा इकबाल का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने लिखा था कि श्रीराम इमाम ए हिंद हैं, तो इमरान मसूद की क्या औकात है, वह श्रीराम के बारे में कुछ बोल दें। श्रीराम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बन रहा है। सभी ने कोर्ट के आदेश को माना है।

उन्होंने कहा, एक पार्टी विशेष ऐसे प्रचारित कर रही है, जैसे वही सब कर रही है। जैसे-हम राम को लाए हैं। इनको कितना घमंड है। भगवान को लाने वाला कौन हो सकता है। भगवान तो सबको लाने वाले हैं। अयोध्या जाने के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि जब बहुत सारे शंकराचार्य ने जाने से मना कर दिया तो हमसे सवाल करने का मतलब ही नहीं है। उन्होंने डा. हरिओम पंवार की एक कविता सुनाते हुए बताया कि मर्यादा से जीने में मिलेंगे राम, सीता की पावनता में मिलेंगे राम और हनुमान की भक्ति में मिलेंगे राम।

यह भी पढ़ें: 'रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले मांग रहे राम मंदिर का निमंत्रण', सपा पर बरसे केशव मौर्य- अखि‍लेश को बताया PDA का अर्थ

यह भी पढ़ें: ‘जितना दुख था, उससे बहुत अधिक सुख मिल रहा है- न केवल भव्यतम मंदिर बना है, बल्कि श्रेष्ठतम नगरी निर्मित हो रही है'