Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics : संभल में बोले जयंत चौधरी, कहा- राहुल गांधी खुद को पीएम, अखिलेश समझते हैं सीएम

जयंत चौधरी ने कहा राहुल गांधी जहां खुद को पीएम वहीं उत्तर प्रदेश वाले नेता खुद को सीएम मान कर चल रहे हैं। ये गफलत है। आम जनता इन दोनों दलों को बेहतर तरीके से जानती है। भारतीय जनता पार्टी ने चौधरी चरण सिंह का सम्मान किया और उन्हें भारत रत्न मिला। कांग्रेस ने आज तक इसके बारे में नहीं सोचा।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 04 May 2024 03:59 PM (IST)
Hero Image
UP Politics : संभल में बोले जयंत चौधरी, कहा- राहुल गांधी खुद को पीएम

जागरण संवाददाता, संभल : लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत हजरत नगर गढ़ी में भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष राज्य सभा सदस्य जयंत चौधरी ने कहा कि इस गठबंधन के दोनों नेता अपने आप को पीएम और सीएम समझने लग गए हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी जहां खुद को पीएम वहीं उत्तर प्रदेश वाले नेता खुद को सीएम मान कर चल रहे हैं। ये गफलत है। आम जनता इन दोनों दलों को बेहतर तरीके से जानती है। भारतीय जनता पार्टी ने चौधरी चरण सिंह का सम्मान किया और उन्हें भारत रत्न मिला। कांग्रेस ने आज तक इसके बारे में नहीं सोचा। सभा के दौरान ही संभल के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने उनकी सक्रियता पर भी संक्षिप्त चर्चा की।

यह भी कहा कि भाजपा की सरकार ही सही तरीके से काम कर पा रही है। गरीब और किसान के हित में भारतीय जनता पार्टी की योजनाएं देश हित में है। दो चरणों में रालोद ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा और यह दोनों हमारे पक्ष में है। कहा कि यदि क्षेत्र का वकील मजबूत होगा तो संसद में आपकी बात भी दमदार तरीके से उठेगी।