Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मंत्री के बेटे, गनर और ड्राइवर ने महिला को पीटा, वीडियो वायरल; मंत्री बोले उनका ड्राइवर महिला का भाई

Sitapur News Update दुर्गापुरवा की मंजू का आरोप है कि उसकी सरायं मलूही में जमीन है। मंत्री ने उसे घर बुलाकर 20 लाख रुपये में जमीन देने की पेशकश की थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे मंत्री का ड्राइवर शुभम उनके घर के बाहर आया और गेट से बाइक टकरा दी। इसके बाद वह गाली गलौज करने लगा।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed AmmarUpdated: Sat, 21 Oct 2023 07:36 PM (IST)
Hero Image
Sitapur News : पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, सीतापुर। इंटरनेट मीडिया पर महिला का पिटाई करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पुलिसकर्मी महिला को धक्का देता हुआ दिखाई दे रहा है। जमीन पर पड़ी महिला के ऊपर एक युवक बैठा है। महिला जोर-जोर चिल्ली रही है कि मार डालो...।

महिला का आरोप है कि नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरू के बेटे, गनर और ड्राइवर ने मिलकर उसकी पिटाई की है। मंत्री उसकी जमीन कीमती जमीन सस्ते में हड़पना चाहते हैं। इसलिए यह कुचक्र रचा गया है। पुलिस प्रकरण की जांच करने की बात कह रही है।

20 लाख देने का लगाया आरोप

दुर्गापुरवा की मंजू का आरोप है कि उसकी सरायं मलूही में जमीन है। मंत्री ने उसे घर बुलाकर 20 लाख रुपये में जमीन देने की पेशकश की थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे मंत्री का ड्राइवर शुभम उनके घर के बाहर आया और गेट से बाइक टकरा दी। इसके बाद वह गाली गलौज करने लगा।

वह उलाहना लेकर मंत्री के दरवाजे पर गईं। इसपर मंत्री के बेटा प्रांशू, ड्राइवर शुभम और गनर उनको पीटने लगे। महिला का यह भी आरोप है कि मंत्री की नजर लोगों की संपत्तियों पर है। मंत्री मुहल्ले के तीन मकानों पर कब्जा कर चुके हैं।

मंजू का भाई शुभम उनका ड्राइवर है। भाई-बहन में विवाद हुआ था। मंजू उनके दरवाजे पर गाली गलौज कर रही थी। उनके गनर ने महिला को धक्का देकर वहां से हटाया।

राकेश राठौर गुरू, नगर विकास राज्य मंत्री

वीडियो देखा गया है। महिला को बुलाया गया है। महिला के बायान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो की जांच की जा रही है।

चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक