Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नए समय से चलेगी गोरखपुर- एलटीटी स्पेशल, ट्रेन का फेरा भी 31 मार्च तक बढ़ाया गया

गोरखपुर से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) जाने वाली गाड़ी संख्या- 05018/05017 की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन गोरखपुर से प्रतिदिन सुबह 5.45 बजे चलेगी। विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद वाराणसी सिटी से सुबह 10.50 बजे रवाना होगी।

By Abhishek SharmaEdited By: Updated: Sat, 26 Dec 2020 01:57 PM (IST)
Hero Image
ट्रेन का फेरा भी बढ़ाया गया है और यह ट्रेन 31 मार्च 2021 तक चलेगी।

वाराणसी, जेएनएन। गोरखपुर से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) जाने वाली गाड़ी संख्या- 05018/05017 की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन गोरखपुर से प्रतिदिन सुबह 5.45 बजे चलेगी। विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद वाराणसी सिटी से सुबह 10.50 बजे रवाना होगी। वाराणसी जंक्शन पर ठहराव के बाद 11.20 बजे ट्रेन गंतव्य के लिए प्रस्थान हो जाएगी। रेलवे की ओर से इस बाबत बताया गया है कि आगामी एक जनवरी 2021 से नई समय सारिणी प्रभावी होगी। 

इसी तरह गाड़ी संख्या- 05017 लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 6.35 बजे चलेगी। दोपहर वाराणसी जंक्शन पर आगमन होगा। यहां से दोपहर 1.20 बजे चलकर वाराणसी सिटी से दोपहर 1.28 बजे गोरखपुर प्रस्थान करेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन का फेरा भी बढ़ाया गया है। यह ट्रेन अगले वर्ष कुल मीन माह तक यानि 31 मार्च 2021 तक चलेगी।