Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bageshwar: मंच पर भावुक हुई भाजपा प्रत्याशी पार्वती, CM ने बंधाया ढांढस; दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Bageshwar Bypolls - अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष सांसद और प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रत्याशी के नामांकन के बाद नुमाइशखेत मैदान पर चुनावी सभा आयोजित की गई। प्रत्याशी अपना भाषण पूरा नहीं कर सकीं। वह मंच पर ही भावुक हो गईं तो उन्हें सीएम ने ढांढस बंधाया।

By ghanshyam joshiEdited By: Shivam YadavUpdated: Wed, 16 Aug 2023 06:56 PM (IST)
Hero Image
सभा में महिलाओं की संख्या अधिक रही। पुरुष अधिकतर दूर छांव से ही भाषण सुनते रहे।

बागेश्वर, जागरण संवाददाता: अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रत्याशी के नामांकन के बाद नुमाइशखेत मैदान पर चुनावी सभा आयोजित की गई। प्रत्याशी अपना भाषण पूरा नहीं कर सकीं। वह मंच पर ही भावुक हो गईं तो उन्हें सीएम ने ढांढस बंधाया। 

नुमाइशखेत मैदान पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चंदन की पार्वती को विजयी बनाएं। स्व. चंदन राम दास को बागेश्वर की हमेशा फिक्र थी। विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्हें आगे बढ़ाना है। कांग्रेस के पास प्रत्याशी नहीं था। आप के नेता को सदस्यता ग्रहण कराई और उसे टिकट दे दिया। आज कांग्रेस के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। 

प्रत्याशी पार्वती दास ने कहा कि वह पति के कार्यों को आगे बढ़ाएंगी। वह मंच पर भावुक हो गईं। मुख्यमंत्री को उठकर उन्हें समझाने आना पड़ा। वह अपना भाषण पूरा भी नहीं कर सकीं। जनता का आभार व्यक्त किया और वोट देने को कहा। 

भाजपा विकास का नाम है: बहुगुणा

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि वह बागेश्वर को जानने और समझने के लिए यहां हैं। यहां के लोग अच्छे हैं। वह भाजपा को वोट भी कर रहे हैं। भाजपा विकास का नाम है। बागेश्वर का विकास, सपने और चंदन राम दास के अधूरे काम आगे बढ़ाने के लिए वोट करें। 

विपक्ष ने की वोटबैंक की राजनीति: सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि स्व. चंदन राम दास को वह भुला नहीं सकते हैं। वह उन्हें छोटा भाई मानते थे। उनका एकाएक चला जाना उत्तराखंड के साथ ही बागेश्वर के लिए भी अपूरणीय क्षति है, जिसे वोट में बदलें और चंदन की पार्वती को विजयी बनाएं। विपक्षी दल ने कोई विकास नहीं किया, वोटबैंक की राजनीति की, झूठे वायदे करते हैं। अंत्योदय भाव को लेकर भाजपा विकास कर रही है।

सीएम बोले जब चंदन थे बीमार 

सीएम ने कहा कि चंदन राम दास पहली बार विधानसभा आए। भाषण पूरा किया और अस्पताल में भर्ती हो गए। चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली ले जाने को कहा। एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। वह बीमारी में भी चिंतित रहते थे। उन्हें बागेश्वर के विकास की चिंता रहती थी। सुंदर बागेश्वर का संकल्प लेना है।

नवरत्न में बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि विकास आगे बढ़ रहा है। दुर्भाग्य से चंदन नहीं हैं। भाजपा ने 370 हटाया और समान नागरिक संहिता विषय भी भाजपा का है। ग्वालदम-कपकोट-जौलजीवी मोटर मार्ग भारत माला के अंतर्गत है। इसी सत्र में काम पूरा होना है। प्रधानमंत्री की नवरत्न योजना में बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग का सर्वेक्षण हुआ है। पीएमजीएसवाई के तहत सड़कें बन रही हैं।

सभा में ये लोग रहे उपस्थित

पुष्कर काला, सौरव बहुगुणा, शिव सिंह बिष्ट, इंद्र सिंह फर्स्वाण, रंजीत दास, फकीर राम, सरिता आर्या, सुरेश गढ़िया, प्रमोद नैनवाल, सुबोध साह, कुंदन परिहार, दीपा आर्या, महेश जीना, रमेश बहुगुणा, मुन्नी देवी, घनश्याम जोशी आदि उपस्थित थे।

धूप ने किया परेशान

बुधवार को आसमान साफ रहा। धूप और उमस से लोग परेशान रहे। वह उठकर पेड़ों की छांव की तरफ जाने लगे। सभा में महिलाओं की संख्या अधिक रही। पुरुष अधिकतर दूर छांव से ही भाषण सुनते रहे। पानी की बोतलों पर भी टूटते नजर आए।

पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख भाजपा में शामिल

पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख और कांग्रेस कार्यकर्ता सुनीता टम्टा ने भाजपा में शामिल हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सम्मान नहीं है। वह पार्टी की सेवा करतीं रहीं। दिन रात मेहनत की। लेकिन उनकी उपेक्षा हुई। कहा कि उन्होंने कांग्रेस की पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ दर्जनों समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने उनका माल्यार्पण किया।

स्वागत के लिए लगी होड़

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की होड़ लगी रही। मंच में कई लोग पहुंच गए। उन्हें बारी-बारी नीचे उतरा गया। सीएम के साथ सेल्फी लेने का क्रेज भी दिखा।

यह भी पढ़ें:- Uttarakhand: अग्निवीर योजना के विरोध में शामिल युवाओं पर दर्ज मुकदमे होंगे वापस, सीएम धामी ने किया एलान