Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bageshwar Weather: बागेश्वर में बदला मौसम का मिजाज, कौसानी में हल्की फुहार; पिंडारी में हिमपात

Bageshwar Weather बागेश्वर में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिले में मंगलवार को मौसम ने करवट बदली है। कौसानी में हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि पिंडारी जीरो प्वाइंट पर हिमपात की सूचना है। बादल छाए हुए हैं। पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। लोग अलाव आदि से ठंड का मुकाबला कर रहे हैं। सुबह कोहरे से बागनाथ नगरी ढकी रही।

By ghanshyam joshiEdited By: Swati SinghUpdated: Wed, 13 Dec 2023 02:03 PM (IST)
Hero Image
बागेश्वर में बदला मौसम का मिजाज, कौसानी में हल्की फुहार

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है। अब बर्फबारी तेज होते ही पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों कर कड़ाके ठंड पड़ने लगी है। बागेश्वर में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिले में मंगलवार को मौसम ने करवट बदली है।

कौसानी में हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि पिंडारी जीरो प्वाइंट पर हिमपात की सूचना है। बादल छाए हुए हैं। पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। लोग अलाव आदि से ठंड का मुकाबला कर रहे हैं। सुबह कोहरे से बागनाथ नगरी ढकी रही। दोपहर हल्की धूप खिली और बादल छा गए। देर शाम कौसानी ने बूंदाबांदी हो रही है।

हिमपात का दौर हुआ शुरू

हिमालयी गांवों में रिमझिम वर्षा के साथ ऊंचाई वाले भू-भाग पर हिमपात की सूचना है। खाती गांव निवासी यामू सिंह ने बताया कि बर्फीली हवाएं चल रही हैं। पिंडारी जीरो प्वाइंट पर हिमपात हुआ है। पारा गिरने से शीतलहर दौड़ गई है। लोग अलाव आदि जला रहे हैं।

किसानों को है बारिश का इंतजार

इधर, किसानों को अच्छी वर्षा का इंतजार है। यदि वर्षा होती है तो रबी की फसल के लिए उपयोगी साबित होगी। असिंचित भूमि में मसूर और गेहूं की सिंचाई भी हो जाएगी। सब्जी आदि को भी लाभ मिल सकेगा। इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें: Snowfall in Auli: बर्फ की सफेद चादर में लिपटा औली, खूबसूरत हुईं वादियां; तस्वीरों में देखिए जन्नत सा नजारा...