Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chamoli Accident: राज्य मंत्री अजय भट्ट ने चमोली हादसे पर जताया दुख, कहा- मृतकों के परिजनों संग खड़ी है सरकार

राज्य मंत्री अजय भट्ट ने चमोली एसटीपी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मृत व्यक्तियों की आत्मा की शांति और झुलसे व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंत्री ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

By kedar duttEdited By: riya.pandeyUpdated: Wed, 19 Jul 2023 10:58 PM (IST)
Hero Image
Chamoli Accident: राज्य मंत्री अजय भट्ट ने चमोली हादसे पर जताया दुख

राज्य ब्यूरो, देहरादून:  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने चमोली एसटीपी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मृत व्यक्तियों की आत्मा की शांति और झुलसे व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।  पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

हादसे के जिम्मेदार के खिलाफ होगी ठोस कार्रवाई- मंत्री

मंत्री ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल ने भी चमोली हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

दुख की घड़ी में मृतकों के परिवार संग खड़ी है सरकार- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा संगठन और सरकार उन परिवारों के साथ खड़ी है, जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है। उन्होंने घायलों के भी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।