Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chhath Puja 2022: छठ पर्व पूर्वांचल की पहचान, बनने लगे घाट; हरिद्वार में छाई रौनक

Chhath Puja 2022 छठ पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ व्रतियों को अर्घ्य प्रदान करने के लिए पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से हरिद्वार में घाटों पर साफ सफाई का कार्य शुरू हो गया है। घाटों पर साफ -सफाई अभियान की कमान छठ पूजा आयोजन समिति को सौंपी गयी है। घाटों की सफाई के लिए उत्तरी हरिद्वार से बहादराबाद तक अभियान चलाया जा रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Tue, 14 Nov 2023 02:31 PM (IST)
Hero Image
छठ पर्व पूर्वांचल की पहचान, घाटों की साफ-सफाई और निर्माण कार्य जारी

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। पूर्वांचल उत्थान संस्था, छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्य रूपलाल यादव ने कहा कि दीपावली पर्व के संपन्न होते ही छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गयी है। छठ व्रतियों को अर्घ्य प्रदान करने के लिए पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से हरिद्वार में घाटों पर साफ सफाई का कार्य शुरू हो गया है। घाटों पर साफ -सफाई अभियान की कमान छठ पूजा आयोजन समिति को सौंपी गयी है।

घाटों की सफाई के लिए उत्तरी हरिद्वार से बहादराबाद तक अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्यों ने घाटों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संस्था की ओर से छठ महापर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

घाट को सजाने की तैयारी पूरी

सप्तऋषि से लेकर बहादराबाद के गंगनहर पुल के समीप छठ घाट को सजाने की तैयारी शुरू हो गयी है। उत्तरी हरिद्वार के गीता कुटीर घाट पर धर्मेंद्र शाह, नंदलाल साह, के नेतृत्व में टीम जुटी है। वहीं बहादराबाद-सिडकुल हाईवे स्थित गंगनहर पुल के समीप रूपलाल यादव, वरुण शुक्ला, रंजीता झा ने कमान संभाली है। उन्होंने बताया कि इन्हीं घाटों पर ज्यादा काम करने की जरूरत है। शेष घाटों पर जल्द व्यवस्था शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2023: इस दिन से शुरू हो रहा है छठ पूजा का पर्व, भूलकर भी न करें ये गलतियां

जेसीबी से घाट हुए समतल

छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्य रूपलाल यादव ने कहा कि जेसीबी की मदद से बहादराबाद के छठ घाट को समतल कराने के साथ झाड़ियां हटायी गयी है। अर्घ्य देने के लिए सीढ़ियां भी बनायी गयी है। वरुण शुक्ला ने कहा कि बीते कई वर्षों से संस्था के माध्यम से छठ व्रतियों के लिए व्यवस्था की जा रही है।

पक्के घाट का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद

रंजीता झा ने कहा कि जल्द ही पक्के घाट का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। पूर्व में सीएम पुष्कर सिंह धामी घाट निर्माण पर सहमति जता चुके हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ एवं शिवालिक नगरपालिका चेयरमैन राजीव शर्मा भी घाट बनाए जाने के पक्षधर हैं। धर्मेंद्र साह ने कहा कि इस बार पानी ज्यादा होने के चलते सुविधा की दृष्टि से गीता कुटीर घाट पर छठ पर्व मनाया जाएगा। मिथिलेश तिवारी, संतोष झा, अतुल राय, उमेश यादव, गुड्डू शर्मा, काशीनाथ गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विश्वनाथ यादव, नंदलाल साह, गुलशन कुमार आदि शामिल रहे।