Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kotdwar Car Accident: अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, उपचार के दौरान कार चालक की मौत

Kotdwar Car Accident लैंसडौन-जयहरीखाल मोटर मार्ग में झारापानी के निकट एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गुरूवार की शाम करीब पांच बजे हरेंद्र सिंह असवाल पुत्र मेहरबान सिंह निवासी ग्राम लिंगवाणा ऑल्टो कार से जयहरीखाल से लैंसडौन के लिए रवाना हुए थे। उपचार के दौरान हरेंद्र सिंह को गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई है। जबकि पत्नी किरण असवाल को हल्की चोट आई है।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 16 Aug 2024 08:28 AM (IST)
Hero Image
Kotdwar Car Accident: कार चालक की उपचार के दौरान मौत

संवाद सहयोगी, जागरण लैंसडौन। Kotdwar Car Accident: लैंसडौन-जयहरीखाल मोटर मार्ग में झारापानी के निकट एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

गुरूवार की शाम करीब पांच बजे हरेंद्र सिंह असवाल पुत्र मेहरबान सिंह निवासी ग्राम लिंगवाणा ऑल्टो कार से जयहरीखाल से लैंसडौन के लिए रवाना हुए। झारापानी के निकट कार अनियंत्रित होकर सो मीटर खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें- Kedarnath Dham: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मलबे में दबे मिले तीन शव, SDRF ने किए बरामद

पति की मौत, पत्‍नी घायल

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया की दुर्घटना के दौरान हरेंद्र सिंह के साथ पत्नी किरण असवाल भी सवार थीं। दोनों को ग्रमाीणों व पुलिस की मदद से लैंसडौन कैंट चिकित्सालय भर्ती करवाया गया।

उपचार के दौरान हरेंद्र सिंह को गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई है। जबकि पत्नी किरण असवाल को हल्की चोट आई है। पुलिस की ओर से मृतक का स्वजनों की मौजूदगी में पंचनामा भर पीएम के लिए शव को कोटद्वार के बेस अस्पताल में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में कमजोर पड़ा मानसून, आज 11 जिलों में मौसम का यलो अलर्ट