Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गेहूं खरीद को आज से खुल जाएंगे 54 क्रय केंद्र

खटीमा में प्रशासन ने गेहूं खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। शुक्रवार से यहां पर गेहूं खरीद के लिए 54 क्रय केंद्र काम करना शुरू कर देंगे। गुरुवार को एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने सभी केंद्र प्रभरियों के साथ बैठकर क्रय केंद्रो पर व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 31 Mar 2022 06:23 PM (IST)
Hero Image
गेहूं खरीद को आज से खुल जाएंगे 54 क्रय केंद्र

संवाद सहयोगी, खटीमा: प्रशासन ने गेहूं खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सीमांत में इस बार 54 क्रय केंद्र खोले जा रहे हैं। जो शुक्रवार से अस्तित्व में आ जाएंगे। इस बीच एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश दिए।

क्षेत्र में गेहूं की फसल पककर पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसानों की सुविधा के लिए इस बार विभिन्न गांवों मे 54 केंद्र खोले जा रहे हैं। जो शुक्रवार से अस्तित्व में आ जाएंगे। इन केंद्रों में यूसीएफ के 19, सहकारिता के 17, पीसीयू के 7, खाद्य विभाग के 3 एवं नैफर्ड के 8 केंद्र शामिल हैं। प्रत्येक क्रय केंद्र पर संबंधित क्षेत्र के निकटवर्ती राजस्व गांवों को जोड़ा गया है। गुरुवार को एसडीएम बिष्ट ने खाद्य, सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं केंद्र प्रभारियों के साथ तहसील सभागार में बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि सभी गेहूं क्रय केंद्र एक अप्रैल से खुल जाने चाहिए। केंद्रों पर केंद्र प्रभारी मौजूद रहने के साथ सभी व्यवस्थाओं को दुरस्त कर ली जाए। काश्तकारों को किसी तरह की परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। तौल में किसी तरह की अनियमितता नहीं पायी जानी चाहिए। किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य सरकार की ओर से जो निर्धारित किया गया है। वह मिलना चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार युसूफ अली, एसएमआई जगदीश चंद्र, एडीओ गौरव शर्मा, नीरज सिंह, दलीप सिंह, मान सिंह, सुरेश सिंह, संजीत कुमार, सुखजीत आदि मौजूद थे।