Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ई-पोर्टल पर धान तौल का ब्योरा नहीं होने से किसान परेशान

बाजपुर में धान की फसल की कटाई के समय क्षेत्र में आई आपदा की वजह से आफलाइन खान की तौल का ब्यौरा आनलाइन दर्ज नहीं हो पाया। जिसको लेकर किसानों ने ज्ञापन सौंपकर आनलाइन करने की मांग की है।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 15 Mar 2022 11:48 PM (IST)
Hero Image
ई-पोर्टल पर धान तौल का ब्योरा नहीं होने से किसान परेशान

संवाद सहयोगी, बाजपुर : धान की फसल की कटाई के समय क्षेत्र में आई आपदा की वजह से आफलाइन हुई धान खरीद को ई-पोर्टल पर दर्ज करवाने की मांग को लेकर देहरादून पहुंचे किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू की अगुवाई में देहरादून गए किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि सत्र 2021-22 में धान खरीद के दौरान आई आपदा के चलते कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में तीन से चार फुट तक जल भराव की स्थिति पैदा हो गई थी। जिसकी वजह से परिसर में रखा धान भीग गया था। कई किसानों का धान भीगने के कारण स्थानीय प्रशासन और राइस मिलर्स के सहयोग से आपसी सहमति पर समस्त धान राइस मिल में भेजना पड़ा। मौसम सामान्य होने के पश्चात धान की तौल सामान्य रूप से प्रारंभ हो पाई, लेकिन मिलों पर आफलाइन भेजे गये धान की तौल का ब्योरा ई-पोर्टल पर आनलाइन दर्ज होने से रह गया। जिसके चलते ऐसे किसानों को धान का भुगतान नहीं हो पाया। ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने की वजह से अत्यंत ही विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। मांगपत्र में ई-खरीद पोर्टल पर धान खरीद की लिमिट बढ़ाने की अनुमति प्रदान करने की मांग की गई है। प्रताप सिंह संधू ने बताया कि आयुक्त ने उन्हें होली पर्व के बाद उक्त समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया है। प्रतिनिधिमंडल में तेजपाल सिंह, गुरविदर सिंह, राजकुमार कंबोज, रिसालत अली आदि शामिल थे।