Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chardham Yatra 2024: यमुनोत्री और बदरीनाथ दर्शन के लिए आए तीन तीर्थ यात्रियों की मौत, अब तक कुल 188 मृत

Chardham Yatra 2024 चारधाम यात्रा 2024 में यमुनोत्री धाम में दो तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। स्वजन के मुताबिक हनुमान चट्टी के पास तबियत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया। इस सीजन में अब तक यमुनोत्री धाम में स्वास्थ्य कारणों से मरने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 34 से अधिक पहुंच गई है।

By Shailendra prasad Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 20 Sep 2024 08:27 PM (IST)
Hero Image
Chardham Yatra 2024: मरने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 34 से अधिक पहुंची

संवाद सूत्र, जागरण, बड़कोट। Chardham Yatra 2024: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थ यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई, जबकि बदरीनाथ से लौट रहे एक तीर्थयात्री ने कर्णप्रयाग में दम तोड़ दिया। इस यात्राकाल में अब तक चारधाम आने वाले 188 यात्रियों की स्वास्थ्य कारणों से मौत हो चुकी है। इनमें सर्वाधिक 86 यात्रियों ने केदारनाथ यात्रा के दौरान दम तोड़ा।

बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री दर्शन को आए क्रमशः 49, 34 और 15 श्रद्धालुओं की जान गई।मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी रामेश्वर गुप्ता (60) शुक्रवार शाम यमुनोत्री धाम से दर्शन कर स्वजन के साथ बड़कोट लौट रहे थे। स्वजन के मुताबिक, हनुमान चट्टी के पास सीने में दर्द होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दूसरे तीर्थयात्री सूर्यकांत परमार (37) निवासी रोहतास पारा, राजकोट, गुजरात की मृत्यु यमुनोत्री धाम में दर्शन के बाद लौटते समय जानकीचट्टी में हुई। स्वजन के मुताबिक, यमुनोत्री धाम में घोड़ा पार्किंग के पास सूर्यकांत की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें यमुनोत्री धाम में ही अस्पताल में दिखाया गया और उसके बाद जानकी चट्टी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कर्णप्रयाग थाने में तैनात एसएसआइ राजेश सिंह ने बताया कि बदरीनाथ धाम से दर्शन कर ऋषिकेश लौट रहे चिन्मय स्वामी (74) निवासी गांधीपुरम तमिलनाडु की कर्णप्रयाग के समीप तबीयत बिगड़ गई। स्वजन उन्हें उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया।