Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

India Canada Row: 'सभी सिख भारत से करते हैं प्यार, खालिस्तान में कोई दिलचस्पी नहीं' US बिजनेसमैन चटवाल का बयान

भारत और कनाडा के बीच हुए विवाद में भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी संत सिंह चटवाल ने कहा कि भारत में सिख प्रमुख पदों पर हैं। हम उत्तरी अमेरिका में एक सिख समुदाय के रूप में इतनी अच्छी सुविधा का आनंद ले रहे हैं। हम भारत से प्यार करते हैं हम भारत का दौरा करते हैं। हम सभी सिख भारत से प्यार करते हैं। भारत हमारा देश है।

By AgencyEdited By: Shashank MishraUpdated: Thu, 28 Sep 2023 03:07 AM (IST)
Hero Image
भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी संत सिंह चटवाल ने कहा भारत हमारा देश है।

न्यूयॉर्क, एएनआई। खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच हुए विवाद में अब भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी संत सिंह चटवाल का बयान सामने आया है। संत सिंह चटवाल ने कहा कि "मैं बहुत स्पष्ट हूं कि यहां बहुत कम लोग हैं।

सिख भारत से करते है प्यार

मुझे नहीं पता कि खालिस्तानियों को फंडिंग कौन कर रहा है। मुझे सिख होने पर गर्व है...पीएम मोदी के नेतृत्व ने बहुत अच्छा काम किया है।

भारत में सिख प्रमुख पदों पर हैं। हम, उत्तरी अमेरिका में एक सिख समुदाय के रूप में, इतनी अच्छी सुविधा का आनंद ले रहे हैं। हम भारत से प्यार करते हैं, हम भारत का दौरा करते हैं, यहां तक कि पीएम मोदी जो किया है उस पर हमें बहुत गर्व है।

सिखों में शायद ही कोई है जो खालिस्तान का समर्थन कर रहा है। कुछ प्रकार की बड़ी गलतफहमियां चल रही हैं... हम सभी सिख भारत से प्यार करते हैं। भारत हमारा देश है...खालिस्तान में किसी को दिलचस्पी नहीं है।

ये भी पढ़ें: कनाडा के नरम रुख से खालिस्तान समर्थकों के हौसले बुलंद, बिना किसी खौफ के आतंकी गतिविधियों को दे रहे अंजाम