Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mexico Bus Accident: मैक्सिको में गहरे खाई में गिरी बस, भीषण हादसे में 17 लोगों की मौत; 22 यात्री घायल

मेक्सिको के प्रांत नायरिट में गुरुवार तड़के एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि बचावकर्मी दुर्घटनाग्रस्त बस से लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं तथा मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घटना में करीब 22 यात्री घायल हो गए।

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Fri, 04 Aug 2023 12:30 AM (IST)
Hero Image
मैक्सिको में गहरे खाई में गिरी बस।

मेक्सिको सिटी, एपी। मेक्सिको के प्रांत नायरिट में गुरुवार तड़के एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हादसे में 17 घायल

राज्य सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि बचावकर्मी दुर्घटनाग्रस्त बस से लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं तथा मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। एजेंसी ने फेसबुक के अपने पेज पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि घटना में करीब 22 यात्री घायल हो गए।

तिजुआना जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना राज्य की राजधानी टेपिक के पास हुई। स्थानीय मीडिया की खबरों में बताया गया है कि बस मेक्सिको सिटी से रवाना हुई थी और सीमावर्ती शहर तिजुआना जा रही थी।

दुर्घटना में 17 की मौत

नागरिक सुरक्षा सचिव जॉर्ज बेनिटो रोड्रिग्ज ने कहा कि बचाव अभियान काफी कठिन रहा, क्योंकि बस करीब 50 मीटर गहरे खाई में गिरी थी। उन्होंने कहा कि 14 वयस्कों और तीन बच्चों की मौत हो गई।

बस में कितने यात्री थे सवार?

रोड्रिग्ज ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि बस दुर्घटना कैसे हुई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जो तिजुआना की ओर जा रही थी। इस दुर्घटना में अभी 22 लोगों के घायल होने की जानकारी है।

पिछले महीने ही दक्षिणी राज्य ओक्साका में एक और बस दुर्घटना हुई थी, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, फरवरी में दक्षिण और मध्य अमेरिका से प्रवासियों को ले जा रही एक और बस मध्य मेक्सिको में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई।