Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरते ही विमान का टायर गिरा, बाल-बाल बचे 235 यात्री, Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

अमेरिका में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के साथ ही यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान का एक टायर नीचे गिर गया। विमान ने जापान के ओसाका जाने के लिए उड़ान भरी थी। यह टायर एयरपोर्ट के कार पार्किंग वाले इलाके में जा गिरा। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। विमान में 235 यात्री सवार थे।

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Updated: Fri, 08 Mar 2024 08:49 PM (IST)
Hero Image
सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के साथ ही यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान का टायर नीचे गिर गया।

सैन फ्रांसिस्को, आईएएनएस। अमेरिका में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के साथ ही यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान का एक टायर नीचे गिर गया। विमान ने जापान के ओसाका जाने के लिए उड़ान भरी थी। यह टायर एयरपोर्ट के कार पार्किंग वाले इलाके में जा गिरा। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। विमान में 235 यात्री सवार थे। इसके अलावा 10 फ्लाइट अटेंडेंट और चार पायलट भी मौजूद थे।

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि बोइंग 777-200 के उड़ान भरने के बाद एक टायर गिर गया। इसकी जानकारी होते ही तुरंत लास एंजलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर इसे डायवर्ट कर दिया गया, जहां इसे सुरक्षित उतार लिया गया। कंपनी की ओर से आनन-फानन में दूसरी एयरक्राफ्ट की व्यवस्था की गई, जिससे सभी यात्रियों को गुरुवार शाम को ओसाका रवाना किया गया।

यूनाइटेड एयरलाइंस ने जानकारी दी है कि 777-200 के दो मुख्य लैंडिंग गियर स्ट्रट्स में से प्रत्येक पर छह टायर हैं। विमान को लापता या क्षतिग्रस्त टायरों के साथ सुरक्षित रूप से उतरने के लिए डिजाइन किया गया है।

संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने बयान में कहा है कि वह इस घटना की जांच करेगा। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पहले एक विमान के उड़ान भरते ही उसकी खिड़की निकल गई थी। हालांकि, उस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।