Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

US: अमेरिका के इंडियाना जिम में हुई थी चाकूबाजी, गंभीर रूप से घायल भारतीय छात्र की हुई मौत

एक 24 वर्षीय भारतीय छात्र पर 29 अक्टूबर के दिन अमेरिका के इंडियाना शहर के एक पब्लिक जिम में चाकू से हमला किया गया। छात्र का नाम वरुण राज पुचा है।जो चाकू हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल छात्र वरुण ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।जिस यूनिवर्सिटी में वरुण पढ़ते थे उन्होंने इसकी सूचना दी है।

By AgencyEdited By: Babli KumariUpdated: Thu, 09 Nov 2023 10:27 AM (IST)
Hero Image
अमेरिका में 24 वर्षीय भारतीय छात्र पर चाकू के हमले से हुई मौत

पीटीआई, वाशिंगटन। अमेरिका के इंडियाना राज्य में पिछले हफ्ते एक हमलावर ने 24 वर्षीय भारतीय छात्र वरुण राज पुचा को एक फिटनेस सेंटर में चाकू मार दिया गया था। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिस विश्वविद्यालय का वरुण छात्र था उसने सूचना दी कि वरुण ने दम तोड़ दिया है। वालपराइसो यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस के छात्र वरुण को 29 अक्टूबर को सार्वजनिक जिम में 24 वर्षीय हमलावर जॉर्डन एंड्रेड ने चाकू से सिर में वार कर दिया था। इस मामले की जांच अधिकारी अभी भी कर रहे हैं।

वरुण कंप्यूटर विज्ञान का छात्र है। घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।

वालपराइसो विश्वविद्यालय ने वरुण के लिए जताया शोक 

वालपराइसो विश्वविद्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, “भारी मन से हम वरुण राज पुचा के निधन की खबर आपसे साझा कर रहे हैं। हमारे कैंपस समुदाय ने आज एक अपने छात्र को खो दिया है और इस दुख के समय   हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं वरुण के परिवार और दोस्तों के साथ हैं।

हमलावर हुआ गिरफ्तार

घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। 16 नवंबर को वालपराइसो विश्वविद्यालय परिसर में वरुण की स्मृति और स्मारक की एक सेवा की योजना बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Gaza के घरों मे अब इंसान नहीं, हथियारों का बसेरा; जिंदगी की जंग जीतने के लिए उत्तरी गाजा से पैदल भाग रहे हजारों फलस्तीनी

यह भी पढ़ें- US: टेक्सास में संदिग्ध मानव तस्कर का पीछा करने के दौरान भीषण सड़क हादसा, दुर्घटना में 8 लोगों की मौत