Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

China-Taiwan Tension: दो मछुआरों की मौत से भड़का ड्रैगन; ताइवान को ठहराया जिम्मेदार

चीन ने ताइवान के तट रक्षकों द्वारा पीछा किए जाने के दौरान डूबने से मरने वाले दो चीनी मछुआरों की मौत के लिए ताइपे को जिम्मेदार ठहराया है। ताइवानी तट रक्षक की ओर से बुधवार को स्पीडबोट का पीछा करने के बाद दो मछुआरों की मौत हो गई थी। चीन ने इसे ताइवान के अधिकारियों द्वारा की गई आक्रामक कार्रवाई का परिणाम बताया।

By Agency Edited By: Anurag GuptaUpdated: Thu, 15 Feb 2024 10:04 PM (IST)
Hero Image
ताइवान के तट रक्षक बल (फोटो: एपी/ एएफपी)

पीटीआई, बीजिंग। चीन ने ताइवान के तट रक्षकों द्वारा पीछा किए जाने के दौरान डूबने से मरने वाले दो चीनी मछुआरों की मौत के लिए ताइपे को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही कहा है कि इस घटना ने चीनी नव वर्ष का जश्न मना रहे ताइवान स्ट्रेट के दोनों किनारों के लोगों के बीच सद्भावना को कमजोर किया है।

क्या है पूरा मामला?

ताइवानी तट रक्षक की ओर से बुधवार को स्पीडबोट का पीछा करने के बाद दो मछुआरों की मौत हो गई थी। चीन ने इसे ताइवान के अधिकारियों द्वारा की गई आक्रामक कार्रवाई का परिणाम बताया। साथ ही ताइपे से मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें: ताइवान के आसपास मंडराये 7 चीनी सैन्य विमान और 4 नौसैनिक जहाज, बढ़ सकता है तनाव

ताइवानी तटरक्षक बल ने क्या कुछ कहा?

ताइवान के तटरक्षक ने कहा कि उन्होंने चीनी स्पीडबोट का पीछा तब किया था जब वह ताइवानी जल क्षेत्र का अतिक्रमण कर रही थी। चीनी स्पीडबोट पर सवार लोग ताइवानी तट रक्षक के कॉल को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए। किनमेन जलक्षेत्र में घुसने के बाद बोट पलट गई। पलटने से उस पर सवार चारों लोग पानी में गिर गए। ताइवानी तटरक्षकों ने चारों को बाहर निकाला, लेकिन उनमें से दो की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: चीन ने ताइवान के पास तैनात किया चार युद्धपोत, नाटो ने रूस-यूक्रेन युद्ध से की तुलना