Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

China-Taiwan Tension: दो मछुआरों की मौत से आग बबूला हुआ ड्रैगन, चीन ने ताइवान के नजदीक बढ़ाई गश्त

चीन ने ताइवान के किनमेन द्वीपसमूह के आसपास गश्त बढ़ा दी है। चीनी तटरक्षक बलों के प्रवक्ता गन यू ने रविवार को कहा कि समुद्री कानून प्रवर्तन को मजबूत करने के लिए चीनी तट रक्षक बलों की फुजियान डिवीजन नियमित रूप से जियामेन शहर के दक्षिणी तट के आसपास निगरानी करेगी। जियामेन शहर ताइवार के किनमेन द्वीपसमूह से कुछ किमी की दूरी पर स्थित है।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Sun, 18 Feb 2024 05:15 PM (IST)
Hero Image
चीन ने ताइवान के किनमेन द्वीपसमूह के आसपास गश्त बढ़ा दी।(फोटो सोर्स: जागरण)

एपी, बैंकॉक। दो मछुआरों की मौत के बाद चीन ने ताइवान के किनमेन द्वीपसमूह के आसपास गश्त बढ़ा दी है। गत बुधवार को नाव पलटने से दो चीनी मछुआरों की मौत हो गई थी और दो अन्य चीनी नागरिकों को ताइवान ने हिरासत में ले लिया था।

यह नाव किनमेन द्वीपसमूह से तकरीबन एक नौटिकल मील की दूरी पर स्थित प्रतिबंधित जल क्षेत्र में मछली पकड़ रही थी। ताइवान तटरक्षक बलों द्वारा पीछा किए जाने पर हादसा हुआ। चीन ने मछुआरों की मौत का आरोप ताइवान पर लगाया था।

जियामेन शहर के दक्षिणी तट के आसपास निगरानी करेगा चीन

चीनी तटरक्षक बलों के प्रवक्ता गन यू ने रविवार को कहा कि समुद्री कानून प्रवर्तन को मजबूत करने के लिए चीनी तट रक्षक बलों की फुजियान डिवीजन नियमित रूप से जियामेन शहर के दक्षिणी तट के आसपास निगरानी करेगी। जियामेन शहर ताइवार के किनमेन द्वीपसमूह से कुछ किमी की दूरी पर स्थित है।

इस क्षेत्र में चीन की मछली पकड़ने वाली नावों व रेत निकालने वाले चीनी जहाजों की संख्या बढ़ने के कारण आए दिन तनाव की स्थिति खड़ी हो जाती है। इधर, दो मछुआरों की मौत के मामले में चीन के ताइवान मामलों के कार्यालय ने रविवार को बिना जानकारी आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

यह भी पढ़ें: Pakistan: नवाज के सामने खड़ा हुआ बड़ा संकट; सत्ता साझेदारी फॉर्मूले पर विफल रही वार्ता, जरदारी को इन पदों की लालसा