Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Europe Storm: यूरोप में बर्फीले तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 15 हजार घरों की बिजली ठप; उड़ानें भी रद

Europe Snow Storm यूरोप के जर्मनी आस्टि्रया स्विट्जरलैंड और चेक गणराज्य के कुछ हिस्सों में बर्फीले तूफान के कारण शनिवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। म्यूनिख में शनिवार दोपहर तक कोई बस या ट्राम नहीं चल रही थी। पेड़ों के गिरने से बवेरिया राज्य में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हजारों लोगों अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। वहीं फ्लाइटें भी रद कर दी गई हैं।

By Jagran NewsEdited By: Prince SharmaUpdated: Sun, 03 Dec 2023 06:30 AM (IST)
Hero Image
बवेरिया राज्य में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हजारों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं (प्रतीकात्मक चित्र)

एपी, बर्लिन। यूरोप के जर्मनी, आस्टि्रया, स्विट्जरलैंड और चेक गणराज्य के कुछ हिस्सों में बर्फीले तूफान के कारण शनिवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। म्यूनिख के हवाईअड्डे पर सभी उड़ानें रोक दी गईं। म्यूनिख हवाईअड्डे से रविवार सुबह छह बजे तक विमान सेवा रद रहेगी।

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख सहित क्षेत्र के अन्य हवाईअड्डों ने भी मौसम संबंधी देरी और विमानों को रद करने की घोषणा की है। जर्मन रेलवे ने कहा कि म्यूनिख के सेंट्रल स्टेशन से आने-जाने वाली ट्रेनों को भी रोक दिया गया है। म्यूनिख में शनिवार दोपहर तक कोई बस या ट्राम नहीं चल रही थी। पेड़ों के गिरने से बवेरिया राज्य में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हजारों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

फुटबॉल मैच भी हुआ रद

बायर्न म्यूनिख और यूनियन बर्लिन के बीच म्यूनिख में शनिवार को होने वाला फुटबाल मैच रद कर दिया गया है। बर्फबारी के कारण कई परिवहन दुर्घटनाएं हुई हैं। सड़कों पर ट्रैफिक जाम है। आस्टि्रया और स्विटजरलैंड में बर्फबारी के कारण अधिकारियों को हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है।

15 हजार घरों में बिजली बाधित

चेक गणराज्य में बफबारी के कारण प्रमुख राजमार्ग और कुछ अन्य सड़कें घंटों तक अवरुद्ध रहीं। 15,000 से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। राजधानी प्राग को दूसरे सबसे बड़े शहर ब्रनो से जोड़ने वाला प्रमुख डी1 राजमार्ग एक दुर्घटना के बाद घंटों तक ठप रहा। इस कारण ट्रकों की 20 किलोमीटर लंबी कतार लग गई। ट्रैफिक जाम ने राजमार्ग के अन्य हिस्सों के साथ-साथ प्राग को जर्मनी से जोड़ने वाले डी5 भी प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें- Pakistan: पुलिस की वर्दी में आए डकैतों ने कराची के कई घरों में मचाया तांडव, लाखों के आभूषण-नकदी पर हाथ किया साफ

यह भी पढ़ें- Pakistan: गिलगित बाल्टिस्तान में यात्री बस पर आतंकी ने की गोलीबारी, हमले में आठ लोगों की मौत