Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'रंग, प्यार और नए जीवन का एक आनंदमय उत्सव...' ऑस्ट्रेलिया के PM एंथोनी अल्बानीज ने दी होली की बधाई

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने होली के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा यह त्योहार रंग प्रेम और नए जीवन का आनंदमय उत्सव का है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश ऑस्ट्रेलिया के लोगों के लिए प्रेरणा है। अल्बानीज ने पिछले साल अहमदाबाद में होली मनाई थी। उन्होंने पिछले साल के दौरे को भी याद किया।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Mon, 25 Mar 2024 11:23 AM (IST)
Hero Image
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने होली की बधाई दी।(फोटो सोर्स: जागरण)

एएनआई, कैनबेरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने होली के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, यह त्योहार रंग, प्रेम और नए जीवन का आनंदमय उत्सव का है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश ऑस्ट्रेलिया के लोगों के लिए प्रेरणा है।

पिछले साल अल्बनीज ने अहमदाबाद में खेली थी होली

अल्बानीज ने कहा, "हैप्पी होली, ऑस्ट्रेलिया! होली रंग, प्यार और नए जीवन का एक आनंदमय उत्सव है। बुराई पर अच्छाई की जीत के माध्यम से नवीनीकरण का संदेश सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए एक प्रेरणा है। एंथोनी अल्बानीज ने 2023 में अहमदाबाद में अपने होली उत्सव को याद किया। उन्होंने कहा कि संगीत, रंग और पारंपरिक नृत्य के शानदार प्रदर्शन का अनुभव करके उन्हें सम्मानित महसूस हुआ।

उन्होंने आगे कहा,"मुझे पिछले साल अहमदाबाद में होली मनाने का मौका मिला था। पिछले साल एंथोनी अल्बानीज ने राज्य की राजधानी गांधीनगर के राजभवन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ होली समारोह में भाग लिया था।"

विदेशों में धूम-धाम से मनाई जा रही होली

होली एक ऐसा त्यौहार है जिसे जितना देश में भी उतनी ही धूम-धाम से विदेश में भी मनाया जाता है । यह त्यौहार होलिका दहन नामक अलाव जलाने की रस्म से पहले मनाया जाता है, जो राक्षस होलिका को जलाने का प्रतीक है। यह त्योहार भगवान कृष्ण को समर्पित है, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने काफी समय उत्तर प्रदेश के ब्रज नामक क्षेत्र में बिताया था। यह न केवल होली की भावना को दर्शाता है बल्कि राधा और कृष्ण के शाश्वत प्रेम को भी दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: Ujjain: महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग, पुजारी समेत 13 लोग झुलसे; CM मोहन यादव ने दिया जांच का आदेश