Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जिम्बाब्वे में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की टक्कर में गई 22 लोगों की जान

जिम्बाब्वे में बुलावायो के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां मंगलवार को मिनीबस और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हुई है। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देश में अक्सर लोग सामान की खरीद के लिए अफ्रीका की यात्रा करते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiUpdated: Wed, 15 Nov 2023 08:05 PM (IST)
Hero Image
जिम्बाब्वे में भीषण सड़क हादसा हुआ है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एजेंसी, हरारे। जिम्बाब्वे में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि मिनीबस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हुई है। हादसे में दो अन्य घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रवक्ता पॉल न्याथी ने हादसे के बारे में अधिक जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि ये हादसा देश के दूसरे सबसे बड़े शहर बुलावायो को पड़ोसी दक्षिण अफ्रीका की सीमा से लगे शहर बीटब्रिज से जोड़ने वाले हाईवे पर हुआ है।

जिम्बाब्वे में सड़क हादसे आम बात

बता दें कि जिम्बाब्वे में सड़क हादसों का होना आम बात है। कई वाहन ओवरलोड रहते हैं और उनकी गति भी काफी तेज होती है। देश की सड़कों की खराब हालत भी हादसों के लिए जिम्मेदार मानी जाती हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से सड़कों की हालत को सुधारने की कोशिश की जा रही है।

सामान खरीदने के लिए जाते हैं दक्षिण अफ्रीका

बता दें कि करीब डेढ़ करोड़ की आबादी वाले देश जिम्बाब्वे की अर्थव्यवस्था वर्षों से चल रहे मुद्रा संकट और उच्च मुद्रास्फीति से प्रभावित है। ज्यादातर लोग खुद के लिए सामान खरीदने या बेचने के लिए दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करते हैं। कई लोग परिवार से मिलने या काम के सिलसिले में भी यात्रा करते हैं।

ये भी पढ़ें:

Fire in Darbhanga Express: उत्तर प्रदेश के इटावा में दरभंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में आग लगी, मची अफरा-तफरी