Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पड़ोसी मुल्क ने TikTok से हटाया बैन, फैसले के पीछे का बताया कारण

TikTok ban lifted अमेरिका से लेकर भारत तक में टिकटॉक पर बैन लगा है। इस बीच एक पड़ोसी मुल्क ने चीनी स्वामित्व वाले TikTok पर प्रतिबंध हटा दिया। दरअसल इस देश की सरकार ने नौ महीने पहले सामाजिक सद्भाव और सद्भावना को बिगाड़ने के लिए लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप को गैरकानूनी घोषित कर दिया था। यहां TikTok से जुड़े साइबर अपराध के 1600 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे।

By Agency Edited By: Mahen Khanna Updated: Fri, 23 Aug 2024 03:57 PM (IST)
Hero Image
TikTok ban lifted टिकटॉक के लिए अच्छा खबर।

रायटर, काठमांडू। TikTok ban lifted सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर कई देश पाबंदी लगा चुके हैं। अमेरिका से लेकर भारत तक में टिकटॉक पर बैन लगा है। इस बीच पड़ोसी मुल्क नेपाल ने चीनी स्वामित्व वाले TikTok पर प्रतिबंध हटा दिया।

पहले क्यों लगा था बैन

दरअसल, नेपाल की सरकार ने नौ महीने पहले सामाजिक सद्भाव और सद्भावना को बिगाड़ने के लिए लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप को गैरकानूनी घोषित कर दिया था। 

इस कारण हटाया बैन

एक सरकारी सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि टिकटॉक से बैन हटाने का निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया, जब पेरंट कंपनी ByteDance ने TikTok से जुड़ी कमियों को ठीक करने और इसकी सामग्री को विनियमित करने के लिए नेपाल के कानून प्रवर्तकों के साथ सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की।

TikTok से जुड़े 1600 अपराध हुए थे दर्ज

नेपाल की पिछली सरकार ने इसके दुरुपयोग के बारे में चिंताओं का हवाला देते हुए नवंबर में ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था। इससे पहले नेपाल में चार वर्षों में TikTok से संबंधित साइबर अपराध के 1,600 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे।