Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारत, पाकिस्तान समेत 19 देशों का नेपाल में सैन्य युद्धाभ्यास, प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने किया शुभारंभ

नेपाल के सैन्य मुख्यालय पर मंगलवार को बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास शांति प्रयास-4 शुरू हो गया। सेनाओं के बीच तालमेल और शांति रक्षा कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से युद्धाभ्यास में भारत पाकिस्तान बांग्लादेश श्रीलंका नेपाल थाईलैंड जैसे 19 देश शामिल हुए हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने विशेष समारोह में दो सप्ताह तक चलने वाले सैन्य अभ्यास का शुभारंभ किया।

By Jagran News Edited By: Devshanker Chovdhary Updated: Tue, 20 Feb 2024 11:54 PM (IST)
Hero Image
नेपाल के सैन्य मुख्यालय पर बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'शांति प्रयास-4' शुरू। (सांकेतिक फोटो)

पीटीआई, काठमांडू। नेपाल के सैन्य मुख्यालय पर मंगलवार को बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'शांति प्रयास-4' शुरू हो गया। सेनाओं के बीच तालमेल और शांति रक्षा कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से युद्धाभ्यास में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड जैसे 19 देश शामिल हुए हैं।

दो सप्ताह तक चलेगा युद्धभ्यास

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने विशेष समारोह में दो सप्ताह तक चलने वाले सैन्य अभ्यास का शुभारंभ किया। नेपाल सैन्य मुख्यालय ने बतया कि अमेरिकी सरकार के ग्लोबल पीस आापरेशन इनीशिएटिव की सहायता और नेपाल-अमेरिकी सेनाओं के संयुक्त प्रयासों से आयोजित युद्धाभ्यास में 19 देशों के 1125 सैनिक भाग ले रहे हैं।

पहली बार कब हुई थी इसकी शुरुआत?

युद्धाभ्यास में सामरिक स्तर के क्षेत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम (एफटीई) और क्षमता वृद्धि पर विशेष जोर रहेगा। युद्धाभ्यास में अमेरिकी दल का प्रतिनिधित्व उप सहायक सचिव राचेल शिलर कर रहे हैं। नेपाल ने पहली बार वर्ष 2000 में 'शांति प्रयास' प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके बाद से नेपाल में तीन बहु राष्ट्रीय युद्धाभ्यास सफलतापूर्वक हो चुके हैं।