Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ब्रिटेन में किशोर ने गुरुद्वारे में मौजूद लोगों पर किया हमला, दो घायल, आरोपी गिरफ्तार

लंदन में एक किशोर ने गुरुद्वारे में मौजूद लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं हैं। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया है और धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि डरने की कोई बात नहीं है क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए गश्त जारी रहेगी।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Fri, 12 Jul 2024 09:22 PM (IST)
Hero Image
गुरुद्वारे में हमले में दो महिलाएं घायल हो गईं। (सांकेतिक तस्वीर)

पीटीआई, लंदन। ब्रिटेन के केंट इलाके में गुरुवार को एक गुरुद्वारे में मौजूद लोगों पर किशोर ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। श्री गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे में हमले में दो महिलाएं घायल हो गईं।

केंट पुलिस ने कहा है कि मामले में किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल से धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि डरने की कोई बात नहीं है। क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए गश्त जारी रहेगी।

स्थानीय सांसद ने जताया दुख

गुरुद्वारा प्रबंधन टीम की ओर से कहा गया है कि उनकी सुरक्षा टीम की ओर से संदिग्ध का पता चलने पर पुलिस को जानकारी दी गई थी। इस मामले में पुलिस का पूरा सहयोग किया जा रहा है। स्थानीय सांसद लारेन सुलिवन ने कहा है कि घटना की जानकारी सामने आने के बाद उन्हें बड़ा सदमा लगा है। वह इससे बेहद दुखी हैं। उन्होंने समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील की है।