Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

समय पर नहीं भरा है चालान? सही वक्त पर जुर्माना न जमा करने पर इन दिक्कतों का करना पड़ सकता है सामना

PendingTraffic Challan यातायात नियमों का उल्लंघन करने को लेकर बड़ी संख्या में लोगों के चालान काटे जाते हैं इसके साथ ही नियमों के अनुसार कई मामलों में ऐसे लोगों को जेल भेजने का भी प्रावधान है। इसके बावजूद भारी मात्रा में लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं जिसके कारण उन्हें चालान का सामना करता पड़ता है। (जागरण फाइल फोटो)

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Sat, 23 Sep 2023 04:51 PM (IST)
Hero Image
पेंडिंग चालान नहीं भरा तो कोर्ट के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। बहुत से लोगों का ऑनलाइन चालान कट जाता है और वो आलस या फिर पैसे की कमी की वजह से लंबे समय तक चालान नहीं भर पाते हैं। ऐसे परिस्तिथि में ट्रैफिक पुलिस द्वारा क्या कदम उठाये जाते हैं इसके बारे में इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं।

आरसी हो जाती है लॉक

अगर आप समय से चालान नहीं भरते हैं तो आपकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन लॉक हो सकता है। इससे आपको आगे चलकर काफी दिक्कतें आएंगी। पेंडिंग चालान की स्थिति में वाहन की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) लॉक हो जाती है। अब अगर आप आरसी को किसी और के नाम पर ट्रांसफर कराना चाहते हैं, जो आम तौर पर वाहन बेचने के समय पर होता है, तो आप ऐसा तब तक नहीं करा पाएंगे, जब तक उसके पेंडिंग चालान नहीं भरे जाएंगे। आपको पहले पेंडिंग चालान भरने होंगे। तब जाकर आप उसे अनलॉक कर पाएंगे।

कोर्ट के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

लंबे समय तक अगर आप चालान नहीं भरते हैं तो पुलिस द्वारा आपका चालान कोर्ट को भेज दिया जाता है और फिर कोर्ट लंबे समय तक उस चालान के पेंडिंग रहने की कंडीशन में समन जारी करती है, जो उस व्यक्ति के पते पर पहुंचता है, जिसका चालान कटा है यानी जो वाहन मालिक है। यहां कोर्ट कई मामलों में जुर्माना भी बढ़ा देती है। कई मामलों में ऐसा नहीं भी होता है। लेकिन, ऐसी स्थिति में आपको कोर्ट जाना पड़ सकता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि चालान को सही समय पर भुगतान कर देना चाहिए।

घर बैठे भर सकते हैं जुर्माना

ट्रैफिक चालान को जमा करना बेहद आसान है। आप ये काम घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भी कर सकते हैं।