Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2023 Hero XPulse 200 4V को OBD2 और E20 कॉम्प्लीयंट इंजन के साथ किया गया लॉन्च, 1.43 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

नई Hero XPulse 200 4V में अब OBD2 और E20-संगत इंजन दिया गया है जो 20 प्रतिशत तक इथेनॉल-मिश्रित गैसोलीन मिश्रण पर चलेगा। XPulse 200 4V में एक 200cc चार-वाल्व ऑयल-कूल्ड BS-VI इंजन दिया गया है। (फाइल फोटो)।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Tue, 16 May 2023 09:26 PM (IST)
Hero Image
2023 XPulse 200 4V Launched in India with OBD2 norms

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने नई XPulse 200 4V को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि ये मॉडल सख्त उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.43 लाख रुपये से शुरू होती है। 2023 XPulse 200 4V एक 200-सीसी एडवेंचर बाइक है जो ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स (ओबीडी-II) और ई20 अनुपालन इंजन के साथ आती है। कंपनी ने इसे दो ट्रिम्स में पेश किया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

इंजन

नई XPulse 200 4V में अब OBD2 और E20-संगत इंजन दिया गया है जो 20 प्रतिशत तक इथेनॉल-मिश्रित गैसोलीन मिश्रण पर चलेगा। XPulse 200 4V में एक 200cc चार-वाल्व ऑयल-कूल्ड BS-VI इंजन दिया गया है जो 8,000 rpm पर 19 hp की अधिकतम शक्ति और 6,500 rpm पर 17.35 Nm का पीक टॉर्क प्रदान करता है। हीरो मोटोकॉर्प का कहना है कि OBD-II डिवाइस कैटेलिटिक कन्वर्टर के प्रदर्शन पर नजर रखता है और किसी भी खराबी के बारे में सूचना भेजकर वाहन की फ्यूल एफिशिएंसी में इजाफा करता है।

डिजाइन और डायमेंशन

2023 Hero XPulse 200 4V में एक नया 60mm लंबा रैली-स्टाइल विंडशील्ड और LED DRLs के साथ एक बिल्कुल नया क्लास-डी LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है। इसके अलावा इसमें अपडेटेड लगेज प्लेट और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। 2023 Hero XPulse 200 4V Pro वैरिएंट को पूरी तरह से एडजस्टेबल 250mm फ्रंट सस्पेंशन और 220mm रियर सस्पेंशन दिए गए हैं। हीरो मोटोकॉर्प का कहना है कि इसकी सीट 850 मिमी ऊंची है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 270 मिमी है।

वेरिएंट, कीमत और कलर ऑप्शन

हीरो मोटोकॉर्प नए XPulse 200 4V को बोल्ड ग्राफिक्स और आकर्षक डुअल-टोन रंग विकल्पों के साथ पेश कर रही है। इसमें मैट नेक्सस ब्लू, टेक्नो ब्लू और ब्लैक स्पोर्ट्स रेड कलर शामिल हैं। नए XPulse 200 4V के प्रो वेरिएंट में रैली एडिशन ग्राफिक्स हैं। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट Base और Pro में पेश किया है। दोनों की एक्स शोरूम कीमतें क्रमश: 1,43,516 रुपये और 1,50,891 रुपये रखी गई हैं।