Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CNG कार चलाने वालों के लिए खुशखबरी, सस्ती हो सकती है गैस; घर ला सकते हैं ये मॉडल

अब सीएनजी चलाने वालो के लिए आराम है। उनको सीएनजी पर अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा। भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक दमदार सीएनजी कारें मौजूद है। आपको बता दें अब सीएनजी की कीमत में कमी आई है। (जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Fri, 07 Apr 2023 01:35 PM (IST)
Hero Image
CNG कार चलाने वालों के लिए खुशखबरी, सस्ती हो सकती है गैस

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी सीएनजी कि प्रति किलो कीमत कम होने वाली है। आपको बता दें, इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्राकृतिक गैस के कीमत को निर्धारित करने के फॉर्मूले में संशोधन को हरी झंडी दे दी है और कैप या सीलिंग प्राइस लगा दिया है। वहीं कीमत में 10 फीसदी तक की कटौती होगी। चलिए आपको अब उदाहरण के तौर पर समझाते हैं। वर्तमान में, दिल्ली, में एक किलो सीएनजी 79.56 रुपये है और यह घटकर 73.59 रुपये रह जाएगी।

Hyundai और Tata Motors CNG

यह कदम कंपनी-फिटेड सीएनजी तकनीक पेश करने वाली वाहन निर्माता कंपनी के लिए काफी मददगार साबित होगी। जबकि Hyundai और Tata Motors CNG-फिटेड वाहनों की पेशकश करते हैं, Maruti Suzuki के पास CNG-फिटेड मॉडल का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो है।

Maruti Alto 800 CNG

मारुति की सीएनजी कार की लिस्ट में ऑल्टो800 सीएनजी है। आपको बता दें, अल्टो सीएनजी सिंगल एलएक्सआई (ओ) वेरिएंट में आती है। इसकी कीमत 5.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Maruti Alto 800 CNG में 1.0-लीटर NA, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है।

Maruti S-Presso CNG

लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति की एस-प्रेसो सीएनजी है। ये दो वेरिएंट -एलएक्सआई और वीएक्सआई में आती है। एस-प्रेसो सीएनजी की कीमत 5.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। Maruti S-Presso CNG 1.0-लीटर NA, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है।

Tata Tiago CNG

सीएनजी कार की लिस्ट में टाटा की कार भी शामिल है। Tiago CNG 5 वेरिएंट्स - XE, XM, XT, XZ Plus, XZ Plus DT में आती है। जिसकी कीमत 6.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Hyundai Grand i10 Nios CNG

सीएनजी कार की लिस्ट में आखिरी नाम Hyundai Grand i10 Nios CNG का है। इस कार में आपको दो वेरिएंट्स - मैग्ना और स्पोर्ट्ज मिलता है। Nios CNG की कीमत 7.56 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।Nios i10 एक 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन है ।