Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Golden Era Of Bikes: आजादी के समय लॉन्च हुई थी ये स्कूटर, आवाज सुनते ही दूर-दराज से देखने आते थे लोग

अगर आपने शर्मिला टैगोर और शमी कपूरी का सॉन्ग होगा तुमसे कल सुना होगा तो आपको तुरंत समझ में आ जाएगा कि हम किस स्कूटर के बारे में बात कर रहे हैं। इधर देश को आजादी मिली उधर दुनिया को Lambretta scooter (जागरण फोटो)

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Mon, 06 Mar 2023 08:00 PM (IST)
Hero Image
इन कारणों से सबसे अधिक फेमस हुई ये स्कूटर

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको उन समय में ले जाने वाले हैं, जिस समय देश हाल ही में आजाद हुआ था। उस समय भारत का ऑटो सेक्टर एकदम नया-नया था। उस समय साइकिल की सवारी करना अपने आप में बहुत ही गर्व की बात हुआ करती थी। आजादी के समय लॉन्च हुए लैंबरेटा स्कूटर अपनी जमाने की सबसे पॉपुलर स्कूटर थी। इसको खरीदने का लोग सपने देखा करते थे। आइये जानते हैं उस समय क्यों था इस स्कूटर का इतना रौब।

लैंबरेटा स्कूटर को साल 1950 से 1990 तक भारत में असेंबल किया जाता था। इस स्कूटर ने लंबे समय तक भारतीय लोगों के दिलों पर राज किया है।

इन कारणों से सबसे अधिक फेमस हुई ये स्कूटर

बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध कलाकरों ने इस स्कूटर का इस्तेमाल अपने फिल्मों किया है। उस समय देश में सिनेमा अपने सबसे गोल्डेन एरा में था, लोग पिक्चर देखने के लिए भीड़ लगा लिया करते थे। अगर आपने शर्मिला टैगोर और शमी कपूरी का सॉन्ग 'होगा तुमसे कल' सुना होगा तो आपको तुरंत समझ में आ जाएगा कि हम किस स्कूटर के बारे में बात कर रहे हैं। इस गाने में एक्टर शर्मिला टैगोर को इंप्रेस करने के लिए पहाड़ों पर इस स्कूटर को चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फिर से लॉन्च हो सकती है ये स्कूटर

चेतक, येज्दी और हंटर की तरह ही लम्ब्रेटा भी भारत में वापसी कर सकती है। उम्मीद है कि लम्ब्रेटा अप्रैल 2023 में अपने नए मॉडल लम्ब्रेटा V125 को लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत एक लाख रुपये के आस-पास होने की उम्मीद है और इसमें 124.7 cc वाला इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 10.19PS की पॉवर और 9.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा।