Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2022 राइडर मेनिया में Royal Enfield Super Meteor 650 को शोकेस किया गया, जानें कब होगी लॉन्च

Royal Enfield Super Meteor 650 रॉयल एनफील्ड ने अपने भारतीय लॉन्च से पहले ही 2022 Rider Mania गोवा में Super Meteor 650 का प्रदर्शन कर दिया है। वहीं वाहन निर्माता कंपनी आने वाले दिनों में कीमतों की घोषणा करने वाली है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Updated: Sat, 19 Nov 2022 08:26 AM (IST)
Hero Image
Royal Enfield Super Meteor 650 को शोकेस किया गया

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क।Royal Enfield Super Meteor 650 : भारतीय  बाजार में रॉयल एनफील्ड की फैन फोलोविंग सबसे अधिक युवाओं के बीच होती है। वहीं अगर आप अपने लिए एक नई मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए कंपनी ने बड़ी खुशखबरी दे दी है। आपको बता दे कंपनी ने Super Meteor 650 का प्रदर्शन 2022 Rider Mania गोवा में कर दिया है।

2022 EICMA में शुरुआत हुई

अभी इस मोटरसाइकिल के कीमतों की घोषणा नहीं की गई है। आने वाले कुछ हफ्तों में कीमत भी बता दी जाएगी। हालांकि बुकिंग विशेष रूप से 2022 राइडर मेनिया के विजिटर्स के लिए खोल दी गई है। मोटरसाइकिल ने मिलान, इटली में 2022 EICMA में अपनी शुरुआत की और इसे 2023 की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

Super Meteor 650 इंजन

नई 650 cc क्रूजर मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 के समान ही प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें 648 cc, समानांतर-ट्विन मोटर को इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी के रूप में  बनाया रखा गया है। जब Super Meteor 650 का पावर आउटपुट 46.2bhp की है जिसकी टॉर्क आउटपुट 52 Nm पर बेस्ड है।

Super Meteor 650 टक्कर

कंपनी ने इस मोटरसाइकिल में कुछ नए बदलाव किए है , इसके दोनों सिरों पर ट्यूबलेस टायर के साथ मिश्र धातु के पहिये है। इसके साथ ही रॉयल एनफील्ड का ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम, और अपसाइड-डाउन फ्रंट फॉर्क्स है। कंपनी इस बाइक को कुल दो वेरिएंट स्टैंडर्ड और टूरर में पेश करेगी। इसमें आपको कलर ऑप्शन भी मिलेगे। भारतीय बाजार में मोटरसाइकिल के लॉन्च होने के बाद उसकी टक्कर Kawasaki Vulcan S और Benelli 502C से होगी।

ये भी पढ़ें-

शहर के ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये एसयूवी, भीड़ -भाड़ वाले रास्तों पर भी नहीं होगी परेशानी

गांव से लेकर कस्बों तक पहुचने के लिए मारुति ने बनाया बड़ा प्लान,अगले साल मार्च तक शोरूम की संख्या 3,700 के पार

क्या होता है Tail Tidy ? Legal है या illegal लगवाने से पहले जान ले इसके बारे में