Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Car Care Tips: लंबे समय तक टायर को चलाना चाहते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी गाड़ी के टायर की लाइफ बेहतरीन रहे तो आप व्हील अलाइनमेंट सर्विसिंग करवा सकते हैं। अगर आप व्हील अलाइनमेंट नहीं करवाएंगे तो कार के टायरों पर भी असर पड़ता है। कई बार टायर किसी एक साइड से जल्दी घिसने लगते हैं। ऐसा होने के कारण कार चलाने में ग्रिप कम होने लगती है।

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Mon, 18 Sep 2023 01:49 PM (IST)
Hero Image
Things To Keep In Mind For Longer Car Tyre Life

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आपकी कार के टायर आपके गाड़ी को सही मोशन में रखने में पूरी मदद करते हैं। टायर ही एकलौता कंपोनेंट है, जिसका संपर्क सीधा सड़क से रहता है। ऐसे में टायर की लाइफ बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए, उसके बारे में इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं।

रोजाना करें जांच

सुबह जब भी गाड़ी को स्टॉर्ट करने जाएं उससे पहले गाड़ी के चारों टायरों पर नजर घूमाना जरूरी है। इससे आपको बीच रास्ते में कभी धोखा नहीं मिलता है।

Tyre Pressure

अगर आप चाहते हैं कि आपकी गाड़ी सही माइलेज दे और उसका टायर भी लंबे समय तक चले तो आपको समय अंतराल पर टायर प्रेशर को चेक करवाना चाहिए। इससे गाड़ी के टायर लंबे समय तक चलते हैं।

Wheel Alignment Service

कार को चलाते समय पूरा वजन टायर पर पड़ता है। इसके साथ ही सड़क पर गड्ढे आदि होने से भी टायर को भी नुकसान होता है कई बार कार एक साइड ही चलने लगती है। ऐसे में कार के व्हील्स का अलाइनमेंट करवाना जरूरी होता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी गाड़ी के टायर की लाइफ बेहतरीन रहे तो आप व्हील अलाइनमेंट सर्विसिंग करवा सकते हैं।

अगर आप व्हील अलाइनमेंट नहीं करवाएंगे तो कार के टायरों पर भी असर पड़ता है। कई बार टायर किसी एक साइड से जल्दी घिसने लगते हैं। ऐसा होने के कारण कार चलाने में ग्रिप कम होने लगती है और इससे हादसे होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में कार के टायर को बदलना पड़ता है जिसमें खर्च हो जाता है।

टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम लगवाएं

भारतीय बाजार में आज के समय में कई टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम आ गए है। जिनके इस्तेमाल से आप अपने कार के टायर के प्रेशर को चेक कर सकते है। इससे कार के टायर फीट और आपको अचानक किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। ये आपको पहले से ही किसी भी तरह की होने वाली दिक्कत के बारें में जानकारी दे देता है।