Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bike Sales: April 2024 में रही Hero की सस्‍ती बाइक की मांग, जानें टॉप-10 का कैसा रहा हाल

भारतीय बाजार में हर महीने बड़ी संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। जिसमें Motorcycle सेगमेंट का भी बड़ा योगदान रहता है। April 2024 के दौरान भी देशभर में लाखों की संख्‍या में Motorcycles की बिक्री हुई है। बीते महीने सबसे ज्‍यादा किस बाइक की मांग रही। टॉप-10 की लिस्‍ट में किस कंपनी की कौन सी बाइक शामिल हुई। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Tue, 21 May 2024 09:29 AM (IST)
Hero Image
April 2024 में किस कंपनी ने की सबसे ज्‍यादा बाइक्‍स की बिक्री, आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर महीने लाखों की संख्‍या में Motorcycle की बिक्री होती है। April 2024 के दौरान टॉप-10 लिस्‍ट में किस कंपनी की कौन सी बाइक को शामिल किया गया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Hero Splendor बनी नंबर एक बाइक

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारतीय बाजार में Splendor को बेहद कम कीमत वाली बाइक के तौर पर पसंद किया जाता है। इस बाइक की बीते महीने में सबसे ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इस बाइक की कुल 320959 यूनिट्स की April 2024 में बिक्री की है। जबकि पिछले साल April महीने में कंपनी ने इसकी कुल 265225 यूनिट्स की बिक्री की थी।

दूसरे नंबर पर रही Bajaj Pulsar

बजाज की ओर से पल्‍सर सीरीज में कई बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक April 2024 में इसकी कुल 144809 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि बीते साल इसी अ‍वधि में इसकी कुल 115371 यूनिट्स की ही बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें- Top 10 Scooters: स्‍कूटर सेगमेंट में होंडा का दबदबा कायम, जानें April 2024 में बिक्री के मामले में टॉप-10 का कैसा रहा हाल

तीसरे पायदान पर आई Honda की Shine

होंडा की ओर से Shine को भी कम दाम के साथ बेहतरीन इंजन और फीचर्स के साथ लाया जाता है। कंपनी की इस बाइक को बीते महीने में 142751 ग्राहकों ने खरीदा। इससे पहले April 2023 में इसकी कुल 89261 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

अगले नंबर पर आई हीरो HF Dlx

इस लिस्‍ट में अगले नंबर पर हीरो की ओर से HF डीलक्‍स बाइक रही। कंपनी की इस बाइक की अप्रैल 2024 में कुल 97048 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल April महीने में इसकी कुल 78700 यूनिट्स की ही बिक्री हुई थी।

पांचवें पायदान पर रही TVS Raider

टीवीएस की Raider बाइक को भी बीते महीने में 51098 ग्राहकों ने खरीदा। इससे पहले April 2023 के दौरान इस बाइक की कुल बिक्री 31491 यूनिट्स की रही थी।

कैसा रहा अन्‍य बाइक्‍स का हाल

टॉप-5 के अलावा टॉप-10 बाइक्‍स की लिस्‍ट में अगला नंबर TVS Apache का रहा। कंपनी की इस बाइक की बीते महीने में 45520 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद 44054 यूनिट्स के साथ Bajaj Platina, 29476 यूनिट्स के साथ रॉयल एनफील्‍ड क्‍लासिक 350, 25889 यूनिट्स के साथ होंडा यूनिकॉर्न और 25751 यूूनिट्स के साथ Hero Passion का नंबर रहा।

यह भी पढ़ें- EV Crash Test: ARAI ने पहली बार किया Electric Scooter का क्रैश टेस्‍ट, जानें डिटेल